{"_id":"60f1f4198ebc3ecca53d4df8","slug":"three-arrested-including-anm-in-fetal-sex-test-54-thousand-rupees-recovered-jhjhar-news-rtk618018695","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच में एएनएम सहित तीन काबू, 54 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच में एएनएम सहित तीन काबू, 54 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। झज्जर व फतेहाबाद की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने वीरवार को झज्जर में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच में शामिल एक एएनएम, एक ब्यूटी पार्लर संचालिका सहित तीन लोगों को काबू किया है। साथ ही 54 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। टीम ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को जिला समुचित प्राधिकरण फतेहाबाद को गुप्त सूचना मिली कि झज्जर शहर में काफी महिलाओं का गिरोह सक्रिय है, जो भ्रूण लिंग की जांच के बदले गर्भवती महिलाओं से मोटी रकम वसूलते हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला समुचित प्राधिकरण फतेहाबाद ने एक टीम का गठन किया। इसमें डॉ हनुमान सिंह, उप सिविल सर्जन फतेहाबाद, डॉ. गिरीश कुमार, मनोरोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद आदि को शामिल किया गया। फतेहाबाद टीम ने अपने स्तर पर एक प्रलोभन ग्राहक को इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए तैयार किया और इसकी जानकारी जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर को भी दी।15 जुलाई को फतेहाबाद टीम ने प्रलोभन ग्राहक को गुप्त सूचक की ओर से दलाल से बातचीत अनुसार 55,000 रुपये देकर एक गाड़ी में बैठाया। प्रलोभन ग्राहक को गुप्तसूचक के पास पुराना केले का गोदाम, नजदीक टैक्सी स्टैंड आंबेडकर चौक झज्जर छोड़ दिया। सूचना मिलते ही डॉ. ममता के नेतृत्व में पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। डॉ. ममता ने बताया कि प्रलोभन ग्राहक गुप्त सूचक के साथ नेहा ब्यूटी पार्लर, पुराना केले का गोदाम के पास पहुंची। पार्लर के अन्दर एक महिला कविता मिली, जिसको प्रलोभन ग्राहक ने तयशुदा राशि 55000 रुपये दिए। फिर कविता ने फोन पर एक महिला एएनएम सरिता पत्नी राकेश उप स्वास्थ्य केंद्र सुलोधा पीएचसी सिलानी से बात की और उस एएनएम ने फोन पर ही कविता को कहा कि गर्भवती महिला को पुराने बस स्टैंड झज्जर के पास राकेश मेडिकेयर एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र में भेज दे। वहां जांच हो जाएगी। एएनएम सरिता के कहने पर कविता ने 1000 रुपये प्रलोभन ग्राहक को दिए और जांच करवाने के लिए राकेश मेडिकेयर एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र झज्जर में भेज दिया। ग्राहक का अल्ट्रासाउंड किया गया। फिर प्रलोभन ग्राहक अल्ट्रासाउंड करवा कर पार्लर में आ गई और वहां कविता ने कुछ देर प्रलोभन ग्राहक को रुकने को कहा। साथ ही किसी मैडम के आने की बात कहने लगी। थोड़ी देर में एक काली स्कूटी पर सरिता पत्नी राकेश उप स्वास्थ्य केंद्र सुलोधा आई और नेहा ब्यूटी पार्लर के अन्दर जाकर प्रलोभन ग्राहक को भ्रूण की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई। ग्राहक के स्पष्ट पूछने पर सरिता ने उसको गर्भ में लड़का बताया। प्रलोभन ग्राहक ने तुरंत पार्लर से बाहर आकर टीम को इशारा किया। झज्जर व फतेहाबाद की टीमें पुलिस के साथ मिलकर पार्लर में गई और पार्लर के अन्दर ही सरिता एएनएम और कविता को पकड़ लिया। टीम ने पुलिस के साथ कविता के बैग से 54000 रुपये बरामद किए। जब सरिता से पूछा गया तो उसने बताया कि लिंग जांच की बाबत बात गांव सुलोधा की आशा वर्कर शर्मिला यादव पत्नी महिपाल यादव से हुई है। इसके बाद टीम पे शर्मिला के पति महिपाल से बात की। इस पर उसने बताया कि 30,000 रुपये लगेंगे। सरिता ने बताया कि कविता ने मेरे पास मरीज की सारी डिटेल भेजी थी और वो डिटेल शर्मिला को भेज दी थी। सरिता ने कविता को महिपाल का नंबर दिया , फिर महिपाल ने अल्ट्रासाउंड करवाया और फिर महिपाल ने मैसेज पर कविता को बताया कि पॉजिटिव है। 55000 रुपये में से 30000 रुपये महिपाल को देने के बाद बचे हुए पैसो में से सरिता और कविता ने आधे आधे रखने थे। टीम पुलिस के साथ महिपाल को घर से पकड़कर वापस झज्जर ले आई। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
कोट
दोनों टीमों ने भ्रूण लिंग जांच के तीनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - डॉ ममता, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी, झज्जर।