{"_id":"6406a32f4db6dc56ba07234d","slug":"thieves-targeted-farmers-shopkeepers-and-temples-jhjhar-news-c-17-1-86750-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरों ने किसान, दुकानदार और मंदिरों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरों ने किसान, दुकानदार और मंदिरों को बनाया निशाना
विज्ञापन
बादली। पुलिस थाना के अधीन आने वाले गांवों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। किसान के खेत और दुकानों से लेकर मंदिरों में चोरी की वारदात हो रही हैं। ताजा मामला लुकसर गांव का है, जहां खेत से कीमती बिजली के तार चोरी हो गए। एक ही रात में सात किसानों के बिजली के तार चोरी कर लिए गए। तार तांबे के होने के चलते लाखों की कीमत के बताए गए हैं। चोरों के हौसलों से हर वर्ग भयभीत हैं। वहीं बादली पुलिस थाना प्रभारी का तबादला हो गया है और नए थाना प्रभारी के सामने चोरों को पकड़ने की नई चुनौती होगी।
किसान आनंद, सुखबीर, दलबीर, बादल, जसपाल, राजेश, रामकरण और चांद के खेतों में लगी मोटी के तार कुछ दिन पहले चोरी हो गए। जबकि दो दिन पहले दलबीर, प्रवीन, मनदीप, संजय, ईश्वर, जितेंद्र और अजय के खेतों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। किसानों का कहना है कि रात के समय गस्त बढ़ाकर चोरों पर लगाम लगाई जाए। जबकि चोरों को पकड़कर सामान भी बरामद किया जाए। किसानों का कहना है कि खेतों में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस की ओर से मामला भी दर्ज नहीं किया जाता है। वहीं गुभाना गांव में भी जयबीर, हरपाल और प्रवेश के खेतों से सिंचाई सामान की चोरी हुई है।
वहीं बादली में दुकानदार विकास की दुकान से चोरों ने एलसीडी और नकदी चोरी कर ली जबकि बीएसएनएल एक्सचेंज के दरवाजे को तोड़कर चोर बैट्री और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। चोरों ने भगवान के घर मंदिर में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। गुभाना गांव के बालाजी मंदिर से दानपात्र को चोर उखाड़ ले गए हैं। घर के बाहर खड़े हाइवा को चोरी कर लिया गया जबकि मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। इसी बीच पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल का तबादला हो गया है।
विज्ञापन
नए प्रभारी के तौर पर सुरजभान ने कार्यभार संभाल लिया है। थाना प्रभारी सुरजभान का कहना है कि चोरों पर लगाम लगाई जाएगी जबकि रात के समय गस्त बढ़ाकर चोरों को पकड़ने का काम किया जाएगा।ि