फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves stole cash and jewelery from family wedding ceremony

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार शादी समारोह में चोरों ने घर पर नकदी व आभूषण किए चोरी

Thu, 29 Feb 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 29 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery from family wedding ceremony
सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक।
बहादुरगढ़। देव नगर कॉलोनी में चोर एक मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए रोहतक गए हुए थे। वापस लौटे तो चोरी की इस वारदात का पता लगा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो दो युवक मकान का ताला तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

देव नगर के डाॅ. कप्तान सिंह के मकान में चोरी की घटना हुई है। मंगलवार को उनके घर में शादी थी। बुधवार को सुबह करीब 3 बजकर 22 मिनट पर चोर डाॅ. कप्तान के मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और 35 मिनट तक अंदर रहे। इस दौरान चोरों ने प्रथम तल के साथ द्वितीय तल पर रखे सारे सामान को खंगाल डाला और सारा सामान थैले में भरकर ले गए। सुबह जब पड़ोसियों की आंख खुली तो घटना का पता चला और इसकी जानकारी कप्तान सिंह को दी। जांच में पता चला कि करीब 23 हजार रुपये नकद, 2 जोड़ी सोने के बाले, हार, सोने की चेन के अलावा अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

कॉलोनी में एक सप्ताह में दूसरी चोरी
देवनगर कॉलोनी में एक सप्ताह में दूसरी चोरी की वारदात है। पहली चोरी गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी कर्मवीर सिंह के मकान पर पर हुई थी। चोर यहां से नकदी के अलावा अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए थे। चोरी की वारदात की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक ओर वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed