फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   thief run away with bus

पुलिस पहरे से चुराई रोडवेज बस, माजरा-सिवाना के खेतों से बस को किया बरामद

Thu, 24 Dec 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Thu, 24 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
 रोहतक बस स्टैंड से मंगलवार रात को चुराई गई हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो की बस को पुलिस से घिरता देख बदमाश माजरा-सिवाना के पास छोड़ कर फरार हो गए। बस स्टैंड पर पुलिस चौकी है, रात भर गश्त रहती है, बावजूद इसके वहां से रोडवेज बस चोरी की वारदात ने चौंका दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
रोडवेज के दिल्ली डिपो की सीएनजी बस मंगलवार रात को हर रोज की तरह रोहतक बस स्टैंड में खड़ी थी। एक शातिर चोर इस बस को बस स्टैंड से लेकर फरार हो गया। पुलिस को भनक लगी तो नाकाबंदी कर बस की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला की बस को लेकर चोर झज्जर जिले के गांव ढाणा की तरफ प्रवेश कर गया है। पुलिस ने इसकी सूचना बेरी थाने में दी तो पुलिस अलर्ट हो गई। बेरी थाना प्रभारी दयाचंद अपनी टीम के साथ रोहतक पुलिस की मदद में लग गए। बाद में बस को गांव दूबलधन माजरा में देखा तो पुलिसकर्मियों ने बस का पीछा किया। चोर ने बस को भगा दिया और गांव माजरा में बिजली के खंभों से बस को भिड़ा दिया। बाद में बस को माजरा-सिवाना मार्ग खेतों में बस को छोड़कर बदमाश फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के छूटे पसीने
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज ने बताया कि जैसे ही बस चोरी होने की सूचना मिली तो रोहतक सिटी की पीसीआर, सदर थाने की पीसीआर, अर्बन स्टैंड की पीसीआर ने पीछा किया और बाद बेरी थाने से मोबाइल पीसीआर से शातिर आरोपी का पीछा किया गया। बस को चोरी करके लेकर आए आरोपी के पीछे पुलिस फिल्मी स्टाइल के साथ दौड़ती रही और आरोपी ने बस के सभी खिड़कियों को बंद किया हुआ था और उस दौरान बस पर पुलिस की तरफ से पत्थरबाजी भी हुई और बाद में आरोपी खेतों में बस को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले बेरी थाना प्रभारी
जब इस बाबत बेरी थाना प्रभारी दयाचंद से बात की गई तो उनका कहना था कि बीती रात को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी रोहतक बस स्टैंड से दिल्ली डिपों की बस लेकर शतिर आरोपी फरार हो गया है और झज्जर जिले के गांव ढाणा से माजरा गांव में प्रवेश कर गया है। करीब दो घंटे की मशक्कत से बस को बरामद कर लिया गया है आरोपी खेतों में बस को छोड़कर फरार हो गया।

ये बोले, रोहतक बस स्टेंड चौकी इंचार्ज
जब इस बारे में रोहतक बस स्टेंड चौकी इंचार्ज नरेन्द्र से बात की गई तो उनका कहना था कि बीती रात को बस स्टैंड से दिल्ली डिपो की बस को लेकर एक शातिर आरोपी फरार हो गया था जोकि गांव माजरा-सिवाना के खेतों से बस को बरामद कर लिया गया है आरोपी मौके से फरार हो गया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed