{"_id":"b7173c139fd7e4ebac629c21ec98ee25","slug":"thief-enter-in-pnb-broke-the-cash-deposit-machine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में घुसे चोर, कैश डिपोजिट मशीन को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में घुसे चोर, कैश डिपोजिट मशीन को तोड़ा
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में रात को चोरों ने कैश डिपोजिट मशीन को तोड़ डाला। हालांकि मशीन में पैसे न होने के कारण वह बैंक से चोरी के मंसूबों में नाकाम हो गए।
विज्ञापन
चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जिसमें दो चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाशी कर रही है। बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंक से पेन तक चोरी नहीं हुआ। लेकिन चोर जिस तरह से बैंक में शामिल हुए, उससे बैंक सुरक्षा के प्रबंधों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
बस स्टैंड के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी सुबह साढ़े 9 बजे के करीब पहुंचे तो बैंक के बाहर का ताला तो ठीक था, लेकिन अंदर के दरवाजे के कुंडे टूटे मिले।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पता लग गया कि रात को बैंक में वारदात हुई है। सूचना पुलिस को दी गई तो डीएसपी धीरज कुमार, थाना प्रभारी बलजीत सिंह व चौकी प्रभारी मुनेश मौके पर पहुंचे।
वहां बैंक प्रबंधक जेएल ठक्कर ने वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो कैश डिपोजिट मशीन तहस नहस मिली। चोरों ने कैश के लालच में मशीन को तोड़ा था। बैंक अधिकारियों ने बताया कि वह शाम को ही इसमें से कैश निकाल कर गए थे।
सिर्फ कैश डिपोजिट मशीन थी निशाना
बैंक में घुसे चोरों की संख्या 2 है। हो सकता है कि इनका कोई तीसरा साथी बाहर नजर रखे हुए हो। बैंक में घुसे चोरों की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोर सुबह 3 बजे के समय बैंक में दाखिल हुए हैं। वे सीधे कैश डिपोजिट मशीन के पास गए और कैश मिलने की उम्मीद के साथ उसकी बखियां उधेड़ दी। चोर करीब डेढ़ घंटे तक बैंक में रहे। उन्होंने मशीन के सिवाय दूसरी किसी चीज को टच तक नहीं किया।
बैंक मैनेजर ठक्कर का कहना है कि लगता है कि चोरों ने पहले बैंक में रेकी की। मशीन में पेसे जमा होते देख, तो उसी को निशाना बनाने की ठान ली। असल में इस मशीन में कैश जमा करने के समय के बाद निकाल लिया जाता है। चोरों को इसका पता नहीं था।
पुलिस पहुंची तो दुबक कर भागे चोर
शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब पुलिस की एक राइडर बैंक के सामने से गश्त करते हुए निकली। इस दौरान पुलिस कर्मी को बैंक से कुछ अजीब तरह की उठा पठक की आवाज सुनाई दी।
पुलिस कर्मी ने बैंक के मुख्य द्वार को चेक किया, वहां ठीक प्रकार से ताला लगा था। पुलिस कर्मी इसके बाद करीब 20 मिनट तक वहां चोरों की टोह में बैठा रहा, चोर भी पुलिस का आभास पाकर दुबक गए। इसके बाद बैंक से किसी भी प्रकार की कोई आहट नहीं हुई तो पुलिस लौट गई। बाद में चोर पीछे के रास्ते से फरार हो गए।
सुरक्षा प्रबंधों की खुली पोल
बैक अधिकारी खुश हैं कि चोर बैंक से खाली हाथ लौटे, लेकिन पूरी वारदात ने बैंक के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। चोर बड़ी आसानी से दीवार फांद कर बैंक परिसर में घुसे ओर इसके बाद बैंक के मजबूत तालों की बजाय उन कुंडो को उखाड़ दिया, जिनमें ताले लगे थे।
बड़ी आसानी से वे बैंक में दाखिल हो गए। बैंक में न तो कोई सुरक्षा कर्मी था और न ही चोरों द्वारा की गई तोड़ फोड़ के बावजूद बैंक का अलार्म बजा। सीसीटीवी कैमरे के सहारे ही बैंक को छोड़ा गया था।
डीएसपी ने जांची सुरक्षा, लिए फोटो
बैंक में चोरों के घुसने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान उन्होंने बैक की पीछे की दीवारों व दूसरी साइड के फोटो भी खींचे।
बता दें कि बैंक के पिछवाड़े में बैंक की छत पर जाने की सीढ़ियां है। वहां सुरक्षा व्यवस्था को कोई प्रबंध नहीं है। दीवारों में भी सेंध लगाने का खतरा बना रहता है।