फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thick fog in the morning, visibility was 10 meters

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह छाई गहरी धुंध, 10 मीटर रही दृश्यता

Thu, 19 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thick fog in the morning, visibility was 10 meters
-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में बुधवार को छाया कोहरा और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री स - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह के दौरान बुधवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाया। कोहरे ने वाहन चालकों व आमजन की मुश्किलें बढ़ाई। मौसम विभाग ने लगातार दो दिनों तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बुधवार को दोपहर होते-होते कोहरा कम होता गया, लेकिन स्मॉग छाया रहा। रात के समय फिर से सड़कों पर हल्का कोहरा छा गया। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता 10 मीटर ही रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा अधिक होने के कारण सुबह के समय ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देरी से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


कौन ट्रेन रही कितनी लेट
कोहरा अधिक होने के कारण बुधवार को ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 मिनट से आधा घंटा देरी से यहां आई। दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ी नंबर 12138 पंजाब मेल का बहादुरगढ़ पहुंचने का समय सुबह पौने चार बजे का है, लेकिन यह सवा चार बजे पहुंची। रोहतक-दिल्ली गाड़ी सुबह 20 मिनट की देरी से 5 बजकर 22 मिनट पर पहुंची। गाड़ी नंबर 14737 तिलक ब्रिज 7 बजकर 4 मिनट पर यहां आती है। बुधवार को यह गाड़ी 7 बजकर 27 मिनट पर पहुंची। जींद-दिल्ली सवारी गाड़ी 19 मिनट की देरी से 8 बजकर 10 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखल-दिल्ली ट्रेन कोहरा होने के कारण एक घंटा 35 मिनट देरी से यहां आई। 14036 धौलाधार एक्सप्रेस के पहुंचने का समय 8 बजकर 4 मिनट है। बुधवार को यहां 8 बजकर 52 मिनट पर पहुंची। इसी तरह 04090 नई दिल्ली ट्रेन एक घंटा लेट रही। 04424 जींद-दिल्ली भी सवा घंटा देरी से यहां पहुंची। 14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली का बहादुरगढ़ स्टेशन पर पुहंचने का समय 9 बजकर 49 मिनट है, लेकिन बुधवार को यह 10:29 पर पहुची। रोहतक की ओर जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के बहादुरगढ़ पहुंचने का समय सुबह 4 बजकर 41 मिनट है। जबकि यह गाड़ी दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर आई। कालिंदी एक्सप्रेस का समय सुबह साढ़े 6 बजे है। कोहरा होने के कारण यह ढाई घंटे की देरी से 9 बजे यहां पहुंची।

-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में बुधवार को छाया कोहरा और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री स

-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में बुधवार को छाया कोहरा और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री स- फोटो : संवाद

-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में बुधवार को छाया कोहरा और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री स

-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में बुधवार को छाया कोहरा और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री स- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed