फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There was a dispute between friends, a young man shot and killed.

दोस्तों के बीच हुई कहासुनी, गोली मार कर युवक की हत्या

Thu, 27 Aug 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between friends, a young man shot and killed.
घटनास्थल से सबूत जुटाती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
बेरी। मंगलवार की मध्यरात्रि के बाद दोस्तों के बीच हुई कहासुनी के बाद बेरी-कलानौर मार्ग पर खेतों में एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के लिए युवक बाइक पर सवार होकर आए थे, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी पुलिस की मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर ही है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बेरी-कलानौर मार्ग पर बेरी के पाना बैठान निवासी सोनू अपने दोस्त पंकज और दीपक के साथ खेतों में बने एक कमरे में गया था। उसी दौरान सोनू और पंकज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख पंकज ने फोन कर अपने गांव से दो अन्य युवकों को भी मौके पर बुला लिया। बाइक पर सवार होकर गांव बिरधाना से आए इन युवकों ने सोनू पर रिवाल्वर से फायर किए और मौके से फरार हो गए। इससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद पंकज भी हमलावरों के साथ फरार हो गया। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने की तीन टीमें गठित
युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है कि युवकों में कोई पुरानी रंजिश तो नही है। हत्या के आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित कर दी गई है। इन टीमों में सीआईए झज्जर, पुलिस थाना बेरी और शहर पुलिस चौकी की टीमें शामिल हैं। पुलिस की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि मामूली कहासुनी को लेकर सोनू पर गोली चलाई गई हैं। विभिन्न धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामपाल सिंह, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed