{"_id":"67500ecb0b60f40dd70bc494","slug":"there-is-no-dermatologist-in-the-civil-hospital-for-a-long-time-patients-are-upset-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111429-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में लंबे से नहीं है त्वचा रोग विशेषज्ञ, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में लंबे से नहीं है त्वचा रोग विशेषज्ञ, मरीज परेशान
Wed, 04 Dec 2024 01:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल।
बहादुरगढ़। सर्दी का मौसम चल रहा है। ऐसे में कई बीमारियों से पीड़ित मरीज नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। यहां पर त्वचा रोग के भी काफी मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से मरीजों को या तो प्राइवेट क्लीनिक का रुख करना पड़ रहा है या फिर रोहतक के पीजीआईएमएस जाना पड़ रहा है। शहरवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि नागरिक अस्पताल में जल्द से जल्द त्वचा रोग विशेषज्ञ तैनात किए जाएं।
ट्रामा सेंटर वाली बिल्डिंग में आईसीयू एचडीयू भी बनाया गया है लेकिन जब विशेषज्ञ डाॅक्टर ही नहीं होंगे तो बिल्डिंग का क्या फायदा। अस्पताल में इलाज के लिए आए नई बस्ती निवासी सुनील कुमार, अग्रवाल कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता, छिकारा कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बहादुरगढ़ में 200 बेड की बिल्डिंग तो तैयार हो रही है, लेकिन पहले से यहां पर कई बीमारियों के चिकित्सकों की कमी खल रही है। ऐसे में जल्द से जल्द इन्हें पूरा किया जाए ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख न करें। लोगों का कहना है कि फिजिशियन का होना भी बेहद जरूरी है। मगर विशेषज्ञ डाॅक्टरों की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में आधुनिक आईसीयू भी चालू हैं लेकिन यहां पर अभी भी कई विशेषज्ञ डाॅक्टरों की कमी खल रही है। त्वचा रोग विभाग में डाॅक्टर नहीं होने के कारण काफी मरीजों को हर रोज बिना इलाज करवाए ही लौटना पड़ता है।
पहले रह चुके डॉक्टर
नागरिक अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में एसएमओ डाॅ. रविकांता ने भी काफी समय पहले सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से दूरी बना ली थी। इससे पहले इसी विभाग में डाॅ. ईश आनंद भी कार्यरत रहे, लेकिन वे भी सरकारी सेवाओं से दूरी बना चुके हैं। उनके बाद एक महिला डाॅक्टर ने भी कुछ समय तक कार्य किया। इसके बाद से यहां अभी कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सेवाओं को लेकर विभागीय उच्च अधिकारियों को भी पूर्व में भी पत्र लिखा जा चुका है।