फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is no control on increasing crimes, police empty handed

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश नहीं, पुलिस खाली हाथ

Wed, 08 Nov 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is no control on increasing crimes, police empty handed
बादली। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। कई मामलों में अपराधियों की पहचान हो चुकी है। कुछ की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है और पीडि़त लोगों की ओर से नामजद मामले दर्ज करवाए जा चुके हैं। संदिग्ध अपराधी अंडर ग्राउंड होने से पुलिस के लिए उन्हें पकडऩा चुनौती बना है।
विज्ञापन


पहली वारदात
पहली वारदात लूट की हुई जिसमें 22 अक्तूबर को झज्जर के दो युवकों से गन प्वाइंट पर पौने पांच लाख रुपए की लूट की गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी और झज्जर निवासी राजेश और देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अभी तक लूटेरों का कोई सुराग नहीं चल सका है।
विज्ञापन


दूसरी वारदात
26 अक्तूबर की रात ही बादली गांव के बस स्टेंड पर एक नाबालिक लड़के पर फायर कर दिया। हालांकि किसी को गोली नहीं है। मामला पुलिस थाना में दर्ज है लेकिन कोई संदिग्ध अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने गांव के कुछ युवकों की तलाश में छापामारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वारदात
गुभाना गांव में 30 अक्तुबर की रात तीन अलग अलग जगहों पर फायर हुए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में नामजद मामला दर्ज किया जबकि एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य मामलों में नामजद मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।

चौथी वारदात
गांव के एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद 31 अक्तूबर को पाहसौर में जला दिया गया। शव को खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या करने के कारणों का खुलासा भी पुलिस ने किया है।


छापामारी जारी, जल्द होंगे गिरफ्तार
आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में अलग अलग टीम काम कर रही है जो कि आरोपियों के मकान सहित अन्य ठिकानों में दबिश दे रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रमेशचंद, पुलिस थाना प्रभारी बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed