फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There can be no welfare without sacrifice and penance: Arvind

बिना त्याग और तपस्या के कल्याण नहीं हो सकता : अरविंद

Fri, 05 Sep 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
There can be no welfare without sacrifice and penance: Arvind
-फोटो 58 : दशलक्षण महापर्व दौरान श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
बहादुरगढ़। दशलक्षण महापर्व के 8वें दिन वीरवार को शहर के जैन मंदिरों में उत्तम त्याग धर्म की पूजा की गई। जिनेंद्र भगवान के अभिषेक, नित्य पूजा पाठ और जिनेंद्र भगवान की शांतिधारा की गई। गांधी चौक के पास श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन समाज बहादुरगढ़ के महासचिव अरविंद जैन ने कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति तब तक सुखी नहीं हो सकता, जब तक उसको किसी भी चीज की आकुलता है। आकुलता तब तक नष्ट नहीं हो सकती जब तक उसके पास कुछ भी परिग्रह है। इसलिए परम सुखी होने के लिए त्याग की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


अरविंद जैन ने बताया कि प्रयूषण पर्व का 8वां दिन उत्तम त्याग धर्म व रत्नत्रय की पूजा के साथ मनाया गया। इसमें उत्तम त्याग धर्म की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि आधी आय परिवार, एक चौथाई आपत्ति के लिए व एक चौथाई का दान ही उत्तम त्याग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा के बाद महावीर पूजा, आदिनाथ पूजा, सोलहकरण पूजा, पंचमेरू पूजा, दशलक्षण पूजा, उत्तम त्याग धर्म की पूजा मुख्य रूप से की गई। सकल दिगंबर जैन समाज बहादुरगढ़ की ओर से रविवार को 7 सितंबर को वार्षिक रथयात्रा महोत्सव व क्षमावाणी महापर्व पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा।

इस दौरान श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर गांधी चौक से वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनाजमंडी पांडूशिला, अग्रवाल कॉलोनी स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी और वहां से वापिस श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचेगी। यह वार्षिक रथ यात्रा बैंड बाजों, मनमोहक झांकियों के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed