फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Theft took place even after appointing a watchman

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.60 लाख में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस

Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Theft took place even after appointing a watchman
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर कला में एक मुर्रा नस्ल की चौथे ब्यात की भैंस लाखों रुपये में बिकी है। भैंस की बिक्री की सूचना गांव में मिली तो गांव की महिला एवं पुरुष सभी वहां भैंस को देखने के लिए एकत्रित हो गए। भैंस को नोट की माला पहनाकर स्वागत कर खरीदार को सौंप दी।
विज्ञापन

गांव खानपुर कला निवासी रणवीर सिंह श्योराण ने बताया कि उसके पास एक मुर्रा नस्ल की भैंस थी। वह लगभग 26 किलो दूध देती थी। उसने खार की भैंस को खानपुर कला के विकास से 78 हजार रुपये में खरीदा था, जिसे तीन ब्यात खिला पिलाकर तैयार कर चौथे ब्यात में बेचा गया है। उसकी उम्र फिलहाल छह साल के करीब है। ये चार दांत की है। उसने अपनी खार की भैंस को गांव खानपुर कला के जमीदार मालविंद्र उर्फ टड्डू को 4.60 हजार रुपये में बेचा है। पशुपालक फौजी रणवीर सिंह श्योरण ने बताया कि क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक रुपये में उसकी भैंस बिकी है। जिला पार्षद शिवकुमार खोरडा ने बताया कि क्षेत्र में पहले मुर्रा नस्ल की भैंसें नहीं होती थी, लेकिन अब कुछ समय से क्षेत्र में मुर्रा नस्ल की भैंस देखने को मिल रही है। अधिकतर किसान व महिलाएं पशुपालन को अपने रोजगार के रूप में अपनाए हुए हैं। उसी के चलते क्षेत्र में पशुपालन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। आज क्षेत्र के गांव खानपुर कला के पशुपालक फौजी रणवीर की भैंस 4 लाख 60 हजार रुपये में बिकी है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed