{"_id":"57daeea84f1c1b2309d47b63","slug":"theaft-theaft-in-doctor-house-doctor-house-theaft-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल के क्वार्टर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल के क्वार्टर में चोरी
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
नागरिक अस्पताल के क्वार्टरों में रहने वाले डॉक्टर के घरों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में यहां रहने वाले डॉक्टर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ अपने क्वार्टरों को अब असुरक्षित मानने लगे हैं। बीती रात का चोरों ने दंत रोग विभाग में कार्यरत सीनियर डॉक्टर के मकान को निशाना बना लिया। इस वारदात से यहां रहने वाले अन्य डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अपने क्वार्टरों को अब असुरक्षित मानने लगे हैं। उन्हें चिंता सताती है कि वे ड्यूटी करें या फिर क्वार्टरों की सुरक्षा।
यह घटना उस समय हुई, जब डॉक्टर संदीप किसी कार्य के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। वीरवार को जब उनके क्वार्टर के सभी कमरे खुले मिले और ताले टूटे तो आसपास के स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों ने इस मामले को लेकर पुलिस और संबंधित डॉक्टर को सूचना दी। इसके बाद थाना शहर से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
कमरों के अंदर से काफी सामान गायब था। क्या सामान चोरी हुआ है, इसको लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने अपने स्तर पर लॉक लगाकर क्वार्टर में रहने वाले डॉक्टर के आने का इंतजार किया है। जैसे ही डॉक्टर अस्पताल परिसर में बने क्वार्टर में पहुंचते हैं और सामान गायब होने को लेकर पुलिस को कुछ बताते हैं तो उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गत वर्ष मार्च में अस्पताल के ही पूर्व आरएमओ डॉ. ज्ञान प्रताप सिसोदिया के क्वार्टर को भी चोरों ने उस समय निशाना बना लिया था, जब वे ड्यूटी पर गए हुए थे। दिनदहाड़े ही चोर उनके क्वार्टर में घुस गए थे और एक-एक कमरे को खंगालते हुए काफी सामान, कुछ नकदी भी चुरा ले गए थे। इसके बाद भी उनके क्वार्टर को चोरों ने अपना निशाना बनाने का प्रयास किया था, लेकिन आसपास के लोगों की चहलकदमी से चोर भाग निकला था।