फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the young man was not missing a clue

इलाज कराने की बात कहकर घर से निकले व्यक्ति का 17 दिनों से सुराग नहीं

Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
the young man was not missing a clue
आसौदा गांव से 17 दिन पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर निकले व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना आसौदा में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी गुमशुदगी की सूचना भी आसपास के थाना व चौकियों में भेजी गई है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

आसौदा गांव निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके भाई जोगेंद्र के दांत में दर्द था और वह दांत दर्द की दवा नागरिक अस्पताल से लेकर आने की बात कहकर 16 जून को घर से निकला था और अभी तक घर नहीं लौटा है। वह कहां लापता हो गया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ अपने परिचितों के यहां भी उसकी खूब तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। अब उन्होंने थक हारकर इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना आसौदा पुलिस को दी है और अपने भाई जोगेंद्र को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने लापता व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही गुमशुदगी की सूचना जिले के अलावा आसपास के थाना व चौकियों में भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed