फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The war has devastated the travel business, with tickets cancelled...travelers in a quandary.

Jhajjar-Bahadurgarh News: युद्ध की वजह से ट्रैवल कारोबार चौपट, टिकटें रद्द...यात्रियों में असमंजस में

Sun, 01 Mar 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 01 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The war has devastated the travel business, with tickets cancelled...travelers in a quandary.
पवन बंसल, ट्रैवल कारोबारी।
रेवाड़ी। अमेरिका-इरान में जंग के कारण खाड़ी देशों में मिसाइल अटैक से दहशत का माहौल है। रेवाड़ी से खाड़ी देशों में जाने वाले लोग काफी भयभीत नजर आ रहे हैं। युद्ध का सीधा असर ट्रैवल कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि कई यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करवा दी हैं। दुबई जाने वाले जिन लोगों की यात्रा निकट भविष्य में तय है वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। एजेंटों का कहना है कि फोन कॉल और संदेशों की संख्या बढ़ गई है और नई बुकिंग लगभग ठप हो गई है। यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ट्रैवल कारोबारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दुबई व्यापार, पर्यटन और नौकरी के लिए प्रमुख गंतव्य है। हर साल बड़ी संख्या में लोग वहां आते-जाते हैं लेकिन वर्तमान तनाव के कारण लोगों में डर का माहौल है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दुबई की यात्रा करनी पड़ी कैंसिल
रेवाड़ी शहर निवासी रिजुल छाबड़ा ने बताया कि उन्हें सोमवार को दुबई जाना था। दुबई में वह कार्य करते हैं। मगर अब यात्रा को कैंसिल करना पड़ा है, क्योंकि मौजूदा खतरे को देखते हुए वहां पर जाना सुरक्षित नहीं है। परिवार भी काफी डरा हुआ है, जिस वजह से अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। अब हालात ठीक होने के बाद ही दुबई की यात्रा करना उचित रहेगा।



---------------



परिवार के साथ घूमने का किया प्लान कैंसिल
कंपनी बाग निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें दुबई परिवार के साथ घूमने के लिए जाना था। वह 7 मार्च को जाने की योजना बना रहे थे। मगर अब उन्होंने भी अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। युद्ध की वजह से मन में काफी डर बैठा हुआ है। जब तक मामला स्थिर नहीं हो जाता ऐसे में अब कुछ दिन बाद ही जाने का प्लान बनाया जाएगा।








-------------

मौजूदा हालातों की वजह से दुबई की कई टिकटें कैंसिल की गई हैं। कुछ कस्टमर पहले से ही गए हुए हैं। जो जाने वाले हैं, वह काफी चिंतित हैं। अब बार-बार फोन आते हैं। चार लोगों को 8 व 9 मार्च को दुबई जाना है। वह परेशान हैं कि क्या टिकट कैंसिल करवाना ही ठीक रहेगा। हालात ऐसे ही रहे तो काफी समस्या हो सकती है। -पवन बंसल, ट्रैवल कारोबारी।




---------------

अभी नई बुकिंग लगभग रुक गई है। जो लोग पहले से टिकट बुक करा चुके थे उनमें से कई कैंसिलेशन या रि-शेड्यूल की जानकारी ले रहे हैं। फोन कॉल लगातार आ रहे हैं । दुबई प्रमुख डेस्टिनेशन है। वहां पर्यटन, बिजनेस और नौकरी के सिलसिले में लोग जाते हैं। मौजूदा स्थिति के कारण परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्री ज्यादा चिंतित हैं। अगर हालात जल्दी सामान्य नहीं हुए तो ट्रैवल कारोबार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। -चिराग, ट्रैवल कारोबारी।

पवन बंसल, ट्रैवल कारोबारी।

पवन बंसल, ट्रैवल कारोबारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed