फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The wait of passengers is over, after 472 days, the passenger train filled the speed

खत्म हुआ यात्रियों का इंतजार, 472 दिन बाद पैसेंजर ट्रेन ने भरी रफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
The wait of passengers is over, after 472 days, the passenger train filled the speed
बहादुरगढ़। कोरोना महामारी की वजह से बंद की गई दिल्ली के तिलक ब्रिज से रोहतक के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 472 दिन बाद शुक्रवार से फिर से रफ्तार भरनी शुरू कर दी है। ट्रेन का रूट बढ़ाकर रोहतक के बजाय भिवानी कर दिया गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पहले दिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम रही। ट्रेन भिवानी से चलकर बहादुगढ़ स्टेशन पर 7:15 बजे पहुंची।
विज्ञापन

पहले दिन भिवानी स्टेशन पर दैनिक यात्रियों ने गाड़ी का इंतजार किया। ट्रेन भिवानी से सुबह 5 बजे चलती है, जबकि बहादुरगढ़ पहुंचने का समय सुबह 7:05 निर्धारित है। ट्रेन पहले दिन करीब 10 मिनट विलंब से पहुंची। भिवानी से चलकर जब सुबह करीब 7:15 पर गाड़ी बहादुरगढ़ पहुंची तो यात्रियों ने बड़ी राहत महसूस की। बहादुरगढ़ से आईटीओ के पास हर रोज अपने आफिस जाने वाले सतीश कुमार ने कहा कि अब वह हमेशा समय से ड्यूटी पर पहुंच सकेंगे। इस दौरान शीतल, प्रवेश, नरेंद्र और अतुल ने भी राहत महसूस की। सदर बाजार जाने वाले दुकानदार दीपक ने कहा कि गाड़ी से उन्हें बहुत सुविधा मिली है। इसलिए उनके परिजनों ने भी बेहद राहत महसूस की है। दिल्ली से वापस भिवानी जाने के लिए यह गाड़ी शाम को 7:59 पर बहादुरगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

‘सुबह सात बजे से दिल्ली से रोहतक के लिए सवारी गाड़ी चलाई जाय’
कोरोना महामारी शुरू हुई है तभी से बहादुरगढ़ से रोहतक की तरफ जाने के लिए सुबह साढ़े छह बजे से 10:40 से बीच कोई भी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। रोहतक-दिल्ली दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि सुबह करीब सात बजे दिल्ली से रोहतक के लिए एक सवारी गाड़ी चला दी जाए तो न केवल हजारों यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि रेलवे को भी अच्छा राजस्व मिलेगा। उन्होंने रेल विभाग से यात्रियों के मासिक व त्रैमासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनाने की सुविधा तुरंत शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दिल्ली के तिलक ब्रिज से भिवानी वाया रोहतक यात्री गाड़ी की शुक्रवार से शुरूआत हो गई। दैनिक व अन्य सभी यात्रियों से कोरोना से बचाव के लिए गाड़ी में फेस मास्क अवश्य लगाना चाहिए। यात्रा के दौरान यात्रियों को गाइडलाइन का भी पालन करना चाहिए। यात्री उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, उत्तर रेलवे, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed