फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The stadium is in a dilapidated condition, but the government and administration remain silent: INLD leader

स्टेडियम बदहाली का शिकार, शासन-प्रशासन मौन : इनेलो नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The stadium is in a dilapidated condition, but the government and administration remain silent: INLD leader
बहादुरगढ़। शहर का ऐतिहासिक डॉ. बाबा भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। घास और ट्रैक की हालत जर्जर है और नियमित साफ-सफाई और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को इनेलो युवा नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि स्टेडियम अब खेल गतिविधियों के बजाय नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है जो बेहद चिंताजनक है। स्टेडियम की वर्तमान स्थिति के कारण अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साथ ही सुबह-शाम टहलने आने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों के लिए असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्टेडियम की तत्काल साफ-सफाई, नियमित रखरखाव, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा गार्डों की तैनाती व नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि खिलाड़ियों और आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

अंत में इनेलो युवा नेता ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्टेडियम की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो इनेलो पार्टी व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर जन आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article