{"_id":"6865888927bfd9360a084d6a","slug":"the-second-merit-list-for-admission-to-graduate-classes-will-be-released-today-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123496-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक कक्षाओं के दाखिलों की दूसरी मेरिट सूची आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक कक्षाओं के दाखिलों की दूसरी मेरिट सूची आज होगी जारी
Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट वीरवार को जारी की जाएगी। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी, लेकिन यह सूची फाइनल नहीं है। दाखिला 3 जुलाई को जारी होने वाली फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में यूजी कक्षाओं की 1200 सीटों के लिए 1567 आवेदन किए गए थे। इन सीटों पर दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने पोर्टल पर 106 विद्यार्थियों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की है। इनमें से बीए के 35, बीसीए के 34, बीबीए के 17, बीकॉम के एक, बीएससी फिजिकल साइंस के दो, बीएससी लाइफ साइंस के सात और बीएससी गणित के 10 विद्यार्थियों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई है।
अधिकतम व न्यूनतम कट ऑफ जारी
यदि प्रोविजनल लिस्ट के आंकड़ों की बात करें तो सभी कक्षाओं की जनरल केटेगरी की सीटों के लिए बीए की अधिकतम कट ऑफ 84.4 प्रतिशत और न्यूनतम 54.6 प्रतिशत, बीसीए की अधिकतम कट ऑफ 78.6 प्रतिशत और न्यूनतम 66.2 प्रतिशत, बीबीए की अधिकतम कट ऑफ 72.2 प्रतिशत और न्यूनतम 55.2 प्रतिशत, बीएससी फिजिकल साइंस की अधिकतम कट ऑफ 73.2 प्रतिशत और न्यूनतम 71.8 प्रतिशत, बीएससी लाइफ साइंस की अधिकतम कट ऑफ 75.2 प्रतिशत और न्यूनतम 67.6 प्रतिशत तथा बीएससी गणित की अधिकतम कट ऑफ 76.4 प्रतिशत और न्यूनतम 66.2 प्रतिशत रही है। यदि अंतिम समय में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होता तो फाइनल मेरिट लिस्ट की कट ऑफ भी यही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
तीन जुलाई को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट
दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को आयेगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे चार से सात जुलाई तक फीस भर सकेंगे। एडमिशन पोर्टल पर ‘नो योर रिजल्ट’ टैब से पता लग जाएगा कि दाखिला किस कॉलेज के किस कोर्स में हुआ है। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, वे फीस जमा कर सकते हैं। सरकारी कॉलेजों की फीस ऑनलाइन जमा होगी जबकि प्राइवेट कॉलेजों की फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जमा की जा सकती है। फीस भरने के बाद एडमिशन पोर्टल से रसीद डाउनलोड करें। दाखिला शुरू में अस्थाई होगा और कॉलेज में सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। कोई कमी मिलने पर कॉलेज दाखिले को रद्द कर सकता है।
9 जुलाई से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग
पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिलों के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खुलेगा तथा 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त फीस लगेगी।