फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the police laid siege and nabbed the miscreants

पुलिस को देख भागे तीन बदमाशों में से दो को घेराबंदी कर दबोचा

Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
the police laid siege and nabbed the miscreants
---फोटो 13 : बदमाशों को दबोचकर गाड़ी में थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : Bahadurgarh
पुलिस को देखकर मोटर साइकिल छोड़कर भागे 3 बदमाशों में से 2 को पीछा कर पकड़ लिया गया जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेसवे पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

केएमपी पर पुलिस गश्त कर रही थी तो मोटर साइकिल सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो युवक मोटर साइकिल छोड़कर खेतों की ओर भाग गए। इसी को देखकर पुलिस का शक बढ़ गया और उनका पीछा किया। पुलिस के डर से बदमाश पहले एक ज्वार के खेत में छिप गए जबकि बाद में एक दुकान की छत पर बंद कमरे में बैठ गए। पुलिस ने दो बदमाशों को छत से दबोच लिया। एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। एसआई ओमसिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में तरुण और राहुल हैं जबकि उनका एक साथी चैनसिंह भागने में कामयाब हो गया। तीनों बदमाश गांव धौड़ जिला झज्जर के रहने वाले हैं। पकड़े गए राहुल के कब्जे एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया है। एसआई ओमसिंह, सुरेंद्र कमांडो, अशोक कुमार और हरीश कुमार की टीम ने खेतों, दुकानों और बंद भवनों में सर्च अभियान चलाया। सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ से सीआईए और दुजाना थाना से भी पुलिस बादली पहुंची।
विज्ञापन

एक घंटा खेतों में चला सर्च अभियान
युवक बादली के गुरुगाम चौक पर दुकानों के पीछे ज्वार के खेतों की ओर भाग गए। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और करीब एक घंटे के अभियान में दो युवकों को एक कबाड़ गोदाम के ऊपर से दबोच लिया। इस दौरान ज्वार के खेत में सर्च के लिए पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। इस दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए बंद पड़े दो भवनों, एक एकड़ ज्वार की फसल और दर्जनों दुकानों के ऊपर बदमाशों को तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागा बदमाश लूट मामले में नामजद
पुलिस के अनुसार एक युवक भागने में कामयाब हो गया है। आरोपी की पहचान चैनसिंह के तौर पर हुई है। चैनसिंह पर दो दिन पहले रात के समय दौड़ गांव में एक दुकानदार से एक लाख 60 हजार रुपये लूटने और जान से मारने के इरादे से गोली चलाने का मामला नामजद है। दो दिन से चैनसिंह की तलाश में पुलिस लगी है लेकिन मंगलवार को भी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।

पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जबकि तीसरे साथी की तलाश में पुलिस लगी है। मोटर साइकिल और पिस्तौल सहित दो राउंड बरामद किए गए हैं। युवक केएमपी पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या फिर उनका इरादा था। इसके लिए फिलहाल पूछताछ जारी है। जांच तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
-- अशोक कुमार, डीएसपी बादली।

---फोटो 12 : गुरुग्राम चौक पर घेराबंदी करते हुए पुलिस।

---फोटो 12 : गुरुग्राम चौक पर घेराबंदी करते हुए पुलिस।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed