{"_id":"69e8da153f8f1c6bcc0f9563","slug":"the-police-are-your-friends-seek-help-instead-of-hesitating-baldev-singh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-134235-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आपकी दोस्त, हिचकिचाने की बजाय मांगे मदद : बलदेव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आपकी दोस्त, हिचकिचाने की बजाय मांगे मदद : बलदेव सिंह
Thu, 23 Apr 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
22jjrp13- अमर उजाला की तरफ से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह
झज्जर। पुलिस आपकी दोस्त है। पुलिस से हिचकिचाने की बजाय जरूरत पड़ने पर उससे सहायता लें। पुलिस आपकी हर तरह से मदद करेगी। यह बात शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बुधवार को अमर उजाला की तरफ से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत द हाईट्स स्कूल में नौवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
छात्राओं ने शहर थाना और सदर थाना का दौरा किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना। छात्राओं ने एमएचसी रूम, हवालात, एफएसएल यूनिट, रिकार्ड रूम, आईओ रूम का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली को देखा। वहीं शहर थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी उम्र पढ़ने-लिखने की है इसलिए माता-पिता का सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चले।
पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए है। आम जनता की सुरक्षा के लिए डायल 112, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि आपको या जानकार को कोई परेशानी होती है तो उसके लिए पुलिस की मदद लें। डायल 112 गाड़ी कुछ ही मिनटों में आप तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया और कहा कि अंजान लिंक पर क्लिक न करें। इससे आपकी जमा पूंजी खाली हो सकती है। सब इंस्पेक्टर किरण ने बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया। बताया कि यदि आपको कोई गलत टच करता है तो उसका विरोध करें, दबे नहीं।
छात्राओं ने थाना प्रभारी से पूछे सवाल
छात्रा हिमांशी : हवालात में ही अपराधी को क्यों रखा जाता है।
जवाब : जब भी कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाता है। उसका मेडिकल कराया जाता है। इस दौरान उससे पूछताछ के लिए हवालात में रखा जाता है जिसकी निगरानी संतरी करता है। हवालात में रखने का मकसद पूछताछ और वह भाग न जाए होता है। साथ ही अदालत में पेश करने तक उसे हवालात में रखा जाता है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाता है। अदालत उसे जमानत देती है या जेल भेजती है वह अदालत पर निर्भर करता है।
जागरूकता ही बचाव : विनोद कुमार
सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जागरूकता ही बचाव है। यदि जागरूक है तो अपराध नहीं हो सकता। इसलिए खुद भी जागरूक रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। लड़कियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यदि कोई हिंसा होती है तो उसका डटकर मुकाबला करें।