फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Minister congratulated students

छात्राओं को कृषि मंत्री ने दी बधाई

Fri, 29 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 29 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा के कृषि एवं विकास पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ ने झज्जर की उन दोनों छात्राओं को बधाई दी है जिन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की दस जमा दो की इस साल की परीक्षा में टॉप 20 में स्थान बनाया है।

विज्ञापन


विदेश यात्रा पर गए कृषि मंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बादली हलके के दी हाईट्स स्कूल खुड्डन की छात्रा मनीषा यादव व बरहाना के ईडन ग्रार्डन स्कूल की छात्रा याचना ने उपलब्धि हासिल की है उससे पूरे जिले विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र का मान बढ़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राआें के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की बेटियों ने जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मनीषा ने प्रदेश की टॉप 20 में दूसरा स्थान पाया है। हालांकि पीसीबी में छात्रा ने 300 में से 299 अंक पाकर साबित किया है मेहनत का कोई जवाब नहीं है।

इसी प्रकार याचना ने टॉप 20 में 20 वां स्थान पाया है मगर आर्ट संकाय में प्रदेश में प्रथम रहकर उपलब्धि कायम की है।  कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि मेहनत ही सफलता का सबसे बड़ा साधन है।


इन छात्राओं और इनके शिक्षकों ने जो मेहनत की है उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। धनखड़ ने विद्यार्थियों के परिजनों भी बधाई दी है।  कृषि मंत्री ने प्रदेश में टॉप 20 सूची में शामिल रहे सभी विद्यार्थियों को भी बधाई दी है।

साथ ही कहा कि परिजनों और शिक्षकों का उचित मार्ग दर्शन बच्चों के लिए सदैव आगे बढाने वाला होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed