{"_id":"63dea3b34917b3557b0a176b","slug":"the-garbage-generated-from-the-houses-every-day-will-be-disposed-of-bahadurgarh-news-c-17-1-56870-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिदिन घरों से उठने वाले कूड़े का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रतिदिन घरों से उठने वाले कूड़े का होगा निस्तारण
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
शहर में डोर-टू-डोर उठाए जाने वाले कूड़े को प्रतिदिन बादली रोड पर स्थित सौलधा गांव में स्थित डंपिंग स्टेशन में डाला जाता है। इस कूड़े के निस्तारण के लिए नगर परिषद द्वारा एक एजेंसी को कार्य अलॉट किया हुआ है। यह कंपनी डंपिंग स्टेशन पर लागू कड़े के अंबार को अलग-अलग कर रही है। प्लास्टि को मुरथल स्थित एनर्जी प्लांट में नियमानुसार निस्तारण के लिए भेजा जाता है। जबकि मलबे को सड़क आदि के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है।
बहादुरगढ़ शहर से प्रतिदिन 80 टन कूड़ा निकलता है। गीले कूड़े को एजेंसी द्वारा सुखाकर अलग किया जाता है। इसको लेकर नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला ने अधिकारियों के साथ डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और प्रतिदिन देखरेख के लिए नगर परिषद के जेई नरेश कुमार और संदीप कुमार के अलावा एमई अर्जुन सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन यहां की रिपोर्ट लें।
उन्होंने एजेंसी को भी कहा कि प्रतिदिन घरों से उठने वाला कूड़े का प्रोसेस करके डंपिंग साइट पर नजर नहीं आना चाहिए। आसपास के लोगों को गंदगी से निजात दिलाना ही उनका मकसद है। यहां पर पहले से पड़े कूड़े के ढेर में से 90 प्रतिशत कूड़े को कम कर दिया गया है। जल्द ही यहां पर पूरी तरह से कूड़ा साफ हो जाएगा और प्रतिदिन डाला जाने वाले कूड़े को भी उसी दिन सुखाकर निस्तारण होगा। उन्होंने एजेंसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर साफ-सफाई करने के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाएं। ताकि यहां का वातावरण साफ रह सके और आमजन को आने-जाने व सौलधा गांव के ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। यहां पर डाले जाने वाले कचरे से मिट्टी, प्लास्टिक, कांच, पत्थर आदि की छंटाई करने के बाद निस्तारण किया जा रहा है।