फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The funeral of the two deceased youths Badhsa, jhajjar news

बाढ़सा में दोनों मृतक युवकों का किया अंतिम संस्कार

Sat, 25 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बादली। बाढ़सा गांव के दो युवकों की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद गांव में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। गांवों से एक साथ उठे दो-दो युवाओं के शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार गांव के शमशान घाट में किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

गांव में जब से युवाओं की हत्या की जानकारी मिली थी उसी समय से किसी घर में चूल्हा नहीं जला। ग्रामीण फरुखनगर पुलिस थाने भी पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद दोपहर को गांव के शमशान घाट में दोनों को अंतिम संस्कार किया गया। शमशानघाट में सभी की आंखों में गम के आंसू झलक रहे थे। हर किसी की जुबान में युवाओं के बच्चों की चिंता सता रही थी। मृतकों के छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक संदीप के पास लड़का और एक लड़की है जबकि रामअवतार के पास एक लड़का है।  गोलीकांड में सुनील नामक एक युवक गोली लगने से घायल भी हुआ है। उसका उपचार गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed