{"_id":"5efcd2028ebc3e43292018c6","slug":"the-elderly-jumped-from-the-roof-and-died-jhjhar-news-rtk5620583151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या के मामले में पैरोल पर आए बुजुर्ग पिता ने छत से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की हत्या के मामले में पैरोल पर आए बुजुर्ग पिता ने छत से कूदकर दी जान
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में शव को लेकर पहुंचे मृतक के परिजन।
- फोटो : Jhjhar
बेटे की हत्या के दोषी पिता ने बहु गांव में दूसरी मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। करीब 70 वर्षीय पिता फिलहाल तक 11 साल की सजा काट चुका था और करीब 9 साल की सजा बाकी बची हुई थी। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बहु गांव निवासी राम भगत 7 अप्रैल को जेल से पैरोल पर आया था और उसे 2 जुलाई को वापस दुलीना जेल पहुंचना था। लेकिन जेल पहुंचने से 1 दिन पहले ही उसने अपने घर की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिजनों का कहना है कि 11 साल पहले कोसली में 12 मार्च 2009 को रामभगत के बेटे सतबीर ने उसके साथ शराब पीकर झगड़ा किया था। इस झगड़े में उसने अपने पिता को थप्पड़ मार दिया था। इस रंजिश के चलते रात के समय रामभगत ने अपने बेटे सतबीर को कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अदालत में चली सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे बेटे की हत्या का दोषी करार देते हुए उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह दुलीना जेल में कैद काट रहा था। जिसकी 11 साल की सजा पूरी हो चुकी थी। फिलहाल वह पैरोल पर चल रहा था।
- कुछ दिन पहले आया था गांव में
पुलिस का कहना है कि रामभगत का परिवार कोसली में करीब 25 साल से रहता था। पैरोल के दौरान उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी तो उसका भाई उसे बहु गांव में ले आया। उसे वीरवार को ही जेल वापस जाना था। लेकिन बुधवार की सुबह करीब सात बजे उसने घर की दूसरी मंजिल छत पर चढ़ कर छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक बेटे की हत्या के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा था। फिलहाल वह पैरोल पर आया हुआ था।
- सुरेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।