फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The district will get gift of development projects worth 440 crores today

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को आज मिलेगी 440 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Tue, 18 Jul 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The district will get gift of development projects worth 440 crores today
झज्जर। आज जिले को विभिन्न विकास योजनाओं की मनोहर सौगात मिलने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 जुलाई को सुबह 11 बजे नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से झज्जर जिले की करीब 440 करोड़ रुपए की लागत की 19 योजनाओं का उद्घाटन और 17 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि मुख्यालय पर उद्घाटन व शिलान्यास समारोह का आयोजन गरिमामयी ढंग से किया जाएगा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह से संबंधित आवश्यक तैयारियां व प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा अरविंद शर्मा बतौर मुुख्य अतिथि भाग लेंगे। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 जुलाई को नूंह के फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से 2.18 करोड़ की लागत से गांव भापडौदा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। गांव मारौत स्कूल में 1.94 करोड् रूपए की लागत से हाल व नए भवन का शिलान्यास, गांव मुंडाहेड़ा में 2.86 करोड की लागत से राजकीय स्कूल में भवन व इंटरलोकिंग कार्य का शुभारंभ होगा। अमृत योजना के अंतर्गत शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए बहादुरगढ में 31.57 लाख रूपए की लागत से पेयजल परियोजना और 53.28 लाख रूपए की लागत से सीवरेज प्रणाली का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


पानी की निकासी को लेकर 1.50 करोड़ की लागत से सिकंदरपुर माइनर के रिमॉडलिंग कार्य का शुभारंभ होगा। गांव धौड़ में जलभराव संबंधी समस्या के समाधान के लिए 3.94 करोड की टयूबवैल परियोजना, गांव बेरी,दुजाना में 4.94 करोड़ की जलनिकासी परियोजना, 2.58 करोड़ की लागत से माजरा लिंक डे्रन से लोहारू फीडर तक पाइप लाइन डालने, गांव बेरी में 9.29 करोड़ की लागत से दुजाना,शेरिया व आसपास के गांवों में भूजल स्तर में सुधार को लेकर टयूबवैल परियोजना का शिलान्यास करेेंगे। 4.16 करोड की लागत से चिमनी माइनर से लोहारू फीडर तक अंडर ग्राऊंड पाइप लाइन बिछाने, 2.38 करोड की लागत से माजरा सिवाना लिंक ड्रेन से लोहारू फीडर तक पाइन लाइन डालने, झज्जर में 6.52 करोड और 7.18 करोड की सूक्ष्म सिंचाई को लेकर दूषित पानी के सदुपयोग पर आधारित दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बेरी गांव में 5.37 करोड की लागत से सर्मसिबल पंप स्थापित करने, 2.77 करोड की लागत से अकेहड़ी मदनपुर से जेएलएन एस्केप चैनल तक नहर के दोनों ओर ईंट बिछाने, 3.96 करोड की लागत से गांव पेलपा में आरसीसी पाइप लाइन का भी लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.22 करोड की लागत से साइकी वाला जोहड से गांव सिलाना में इतरा तालाब सिलाना तक पाइप लाइन निर्माण,गांव गिजाडौद में 1.6 करोड की जलनिकासी परियोजनाओं का शिलान्यास,गांव खुुडन में 1.76 करोड की लागत से आरसीसी पाइप लाइन परियोजना का उदघाटन, 1.8 करोड रूपए की लागत से मांडोठी के खेतों से डाबोदा माइनर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.7 करोड की लागत से गंगडवा गांव से केसीबी लिंक ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास, 1.78 करोड की लागत से दुजाना पंप हाऊस पर नए पंप,ट्रांसफार्मर सहित अन्य कार्यों का उदघाटन, गांव कोंद्रावली में 2.5 करोड की लागत से जेएलएन तक पाइप लाइन बिछाने, 1.23 करोड की लागत से पहाड़ीपुर गांव में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइन लाइन डालने, 2.18 करोड की लागत से मातनहेल में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.10 करोड की लागत से ढलानवास माइनर और 4.36 करोड की लागत से सेहलंगा माइनर तथा 3.18 करोड की लागत से मालियावास माइनर से टेल तक के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1.81 करोड की लागत से निमली माइनर से टेल तक नवीनीकरण कार्य, अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर 2.33 करोड की लागत से स्थापित अतिरिक्त टे्रक रेक , 305.33 करोड की लागत से जेएलएन फीडर से साल्हावास पुल तक नवीनीकरण, 1.55 करोड की लागत से बिठला लिंक डे्रन तक पाइप लाइन निर्माण, 35.83 लाख की लागत से तैयार पशु अस्पताल सिलानी,मारोत में डे्रन नंबर आठ पर 3.79 करोड़ की लागत से पुन:निर्मित वीआर ब्रिज और 11.23 करोड़ की लागत से तैयार कोसली रोड झज्जर और सांपला बाईपास पर बने एमएलडी के अपग्रेडशन का उदघाटन अपने करकमलों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed