फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The dilapidated roof of the community hall will be repaired at a cost of 20 lakh rupees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चौपाल की जर्जर छत को 20 लाख से कराया जाएगा दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated roof of the community hall will be repaired at a cost of 20 lakh rupees.
-फोटो 58 : जाखौदा गांव की बड़ी चौपाल का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही के
बहादुरगढ़। गांव जाखौदा में जर्जर हो चुके बड़ी चौपाल की छत को दुरस्त कराया जाएगा। इसको लेकर रविवार को जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर नई छत बनवाने का काम किया जाएगा। इस पर 20 लाख की राशि खर्च होगी। गांव में पहुंचने पर उनका सरपंच राजू पहलवान व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव की बड़ी चौपाल का लेंटर क्षतिग्रस्त अवस्था में है जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए नया लेंटर डलवाना आवश्यक है। जिला पार्षद ने जिला परिषद की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से पुराने लेंटर को तोड़कर नया लेंटर डलवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

नया लेंटर डालने का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया लेंटर लगने के बाद बड़ी चौपाल में विवाह, धार्मिक, सामाजिक व सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed