{"_id":"441ca261082fedced35c6866629b42be","slug":"the-death-of-the-innocent-being-crushed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिले के गांव बहूझोलरी में बुधवार सुबह ट्रक से कुचलकर दो साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव लिलोहड़ निवासी सुधीर अपनी बहन को उसकी ससुराल निहालगढ़ छोड़ने बाइक पर जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन, पांच वर्षीय भांजा और दो वर्षीय भांजी सूची भी थी।
विज्ञापन
जैसे ही वह गांव बहूझोलरी के निकट पहुंचा, तभी रास्ता खराब होने के चलते उसकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से उसकी गोद से दो वर्षीय मासूम सड़क पर जा गिरी।
इससे पहले की सुधीर संभल पाता और सड़क पर गिरी अपनी भांजी को उठा पाता, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक चालक ने बच्ची को कुचल दिया।
ट्रक के नीचे कुचले जाने की वजह से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।