{"_id":"696aa735ed890eac750fc992","slug":"the-conflict-in-iran-has-reduced-the-supply-of-dry-fruits-leading-to-higher-prices-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120363-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ईरान विवाद से ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई घटी, दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ईरान विवाद से ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई घटी, दाम बढ़े
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी स्थित द वैराइटी न्यूट्रिशन एक दुकान में रखे ड्राई फ्रूट्स के
बहादुरगढ़। ईरान में चल रहे आंतरिक विवाद का असर हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। यहां ड्राई फ्रूट्स के दामों में 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। ईरान से आयात होने वाले पिस्ता, केसर और मामरा बादाम की सप्लाई प्रभावित हुई है।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान के रास्ते ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई बंद है। इसके ड्राई फ्रूट्स अफगानिस्तान से ईरान के रास्ते भारत पहुंचते थे। ईरान से आयात के साथ-साथ अफगानिस्तान से सप्लाई भी प्रभावित है।
ओमेक्स सिटी स्थित ड्राई फ्रूट्स की थोक दुकान द वैराइटी न्यूट्रिशन के संचालक दीपक ओहल्याण ने बताया कि बहादुरगढ़ में अधिकांश ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई दिल्ली की प्रसिद्ध खारी बावली मंडी से होती है। खारी बावली में अफगानिस्तान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ईरान और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों से ड्राई फ्रूट्स आते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विवाद के कारण पिस्ता गिरी की कीमत 1700 रुपये किलो थी जिसमें करीब 300 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। बादाम की कीमतों में भी 200 से 300 रुपये प्रति किलो तक इजाफा हुआ है। केसर की सप्लाई भी काफी हद तक ईरान पर निर्भर है।
व्यापारी कालू का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में ड्राई फ्रूट्स और महंगे हो सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि ईरान में करोड़ों रुपये का माल फंसा है। वहीं दिल्ली के खारी बावली के कई कारोबारियों की रकम भी अटक गई है।