अब तीसरी आंख रखेगी शहर पर नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगी। जल्द ही ये कैमरे शहर के विभिन्न 11 चौकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाए जाएंगे। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और कई मामलों में अपराधियों तक न पहुंच पाने के कारण पुलिस को सीसीटीवी की जरूरत पड़ी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे बहुत मददगार साबित होते हैं। पुलिस की ओर से अच्छी क्वालिटी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रपोजल भेजा गया था, जो पास हो गया है। सीसीटीवी लगाने के लिए 15 लाख रुपये का बजट पास किया गया है।
इन-इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
सांगवान चौक, सुभाष चौक, बस स्टैंड के सामने, परशुराम चौक, सुरखाब चौक, शाह सतनाम जी चौक, जगदेव सिंह चौक, भगत सिंह चौक, भूमण शाह चौक, रानियां चुंगी और घंटाघर चौक पर कैमरे लगाए जाएंगे।
पकड़े जा सकते थे स्नैचर
बरनाला रोड, नोहरिया बाजार, एमसी कॉलोनी आदि जगहों पर तीन दिन में छह स्नैचिंग की वारदात हो चुकी है, जिसमें अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे इन घटनाओं को ट्रेस करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
बीच बाजार से ले गए थे एटीएम
करीब एक महीना पहले सिरसा के मेन बाजार से पोस्ट ऑफिस के पास से लुटेरे पीएनबी का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। ये घटना पुलिस की नाक के नीचे से हुई। पर अभी तक इस केस में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं में कारगर हथियार साबित हो सकते हैं।
पुलिस को मिलती है मदद
जिला पुलिस अधीक्षक मिथिलेश जैन का कहना है कि शहर में अपराधों के कई मामलों को ट्रेस करने में सीसीटीवी कैमरे कारगर साबित हो सकते हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन ने शहर की मेन 11 जगहों का चुनाव कर नगर परिषद को सीसीटीवी लगाने का प्रपोजल भेजा था, जो अब अप्रूव हो गया है।
जल्द लग जाएंगे सीसीटीवी : ईओ
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती ने बताया कि शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए 11 जगहों का चुनाव कर लिया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर एक से ज्यादा कैमरे लगेंगे। इसके अलावा चौक पर चार और तिराहे पर तीन कैमरे लगाने की योजना है।