{"_id":"60e4b4498ebc3e73752133d5","slug":"the-city-s-first-four-lane-bypass-will-be-built-with-four-and-a-half-crores-will-be-ready-in-three-months-jhjhar-news-rtk616423619","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार करोड़ से बनेगा शहर का पहला फोरलेन बाईपास, तीन माह में बनकर होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार करोड़ से बनेगा शहर का पहला फोरलेन बाईपास, तीन माह में बनकर होगा तैयार
विज्ञापन
निर्माण के लिए उखाड़ा गया मिनी बाईपास। संवाद
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। नेशनल हाईवे 334बी से लेकर बहादुरगढ़ रोड को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। यह करीब चार करोड़ से बनेगा। शहर का यह पहला फोरलेन बाईपास होगा। इससे पहले नेशनल हाईवे को छोड़कर कोई भी फोरलेन बाईपास नहीं है। विभाग की ओर से रोड का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 31 अक्टूबर तक का लक्ष्य रखा है। इसके बाद से झज्जर-सांपला रोड 334बी नेशनल हाईवे और बहादुरगढ़ को जाने वाले वाहनों को शहर के बीच या एनएच 71 से नहीं गुजरना पड़ेगा। फिलहाल इस सड़क की खुदाई का कार्य शुरू करने के कारण बहादुरगढ़ रोड की तरफ से बंद कर दिया गया है। करीब 1200 मीटर के रोड को फोरलेन किया जाना है, जबकि सांपला रोड से रोहतक रोड तक इस सड़क का निर्माण कार्य फिलहाल नहीं किया जा रहा है।
एक करोड़ रुपये को सरकार ने दी थी मंजूरी
लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क का निर्माण करने के लिए पहले एक करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई थी, लेकिन पिछले दिनों विभाग के चंडीगढ़ से आए एक अधिकारी ने इस रोड को फोरलेन बनाने की योजना बनाकर मुख्यालय को भेजने के लिए कहा था। इसके बाद विभाग ने निर्माण कार्य रोक दिया था, क्योंकि अगर इस राशि से निर्माण कार्य शुरू कर देते तो 3 साल से पहले इसे फोरलेन नहीं बनाया जा सकता था। सरकार से योजना को मंजूरी मिलने के बाद अब इसका निर्माण कार्य शुुरू कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले इस सड़क का निर्माण कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से किया गया था। लेकिन अब इसे लोक निर्माण विभाग के अधीन दे दिया गया है।
सात-सात मीटर होगी चौड़ाई
लोक निर्माण विभाग की तरफ से रोड की चौड़ाई बढ़ाकर दोनों तरफ सात-सात मीटर की जाएगी। रोड के निर्माण के बाद शहर में इस मार्ग से वाहनों के आवागमन के बाद जाम की स्थिति से भी कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को शहर के अंदर गुजरने की बजाए बाईपास से निकले में समय का भी बचाव होगा। वहीं शहर के सेक्टर नौ के लोगों को भी रोड के फोरलेन होने से फायदा होगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से सड़क को फोरलेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- नरेंद्र सिंगरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर