फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The cancer day care center will open at the hospital in 15 days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल में 15 दिन में शुरू होगा कैंसर डे केयर सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The cancer day care center will open at the hospital in 15 days.
06jjrp14-सिविल अस्पताल में अ​धिकारियों की बैठक लेते एनसीडी ​निदेशक डॉ. सुशील माही व अन्य। स्रोत - फोटो : credit
झज्जर। नॉन कम्युनिकेबल डिजिज (गैर संचारी रोग) यानी एनसीडी के तहत सरकारी अस्पताल झज्जर में कैंसर डे केयर सेंटर खोला जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को एनसीडी के निदेशक डॉ. सुशील माही और अतिरिक्त निदेशक डॉ. गिरिश ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और एनसीडी गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कैंसर डे केयर सेंटर को खोलने के लिए जगह देखी और तीसरी मंजिल पर महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले 15 दिन में इसे पूरा करने के निर्देश दिए ताकि फरवरी माह में मुख्यमंत्री इसकी शुरुआत करे सकें। उम्मीद है कि दो फरवरी को इसकी शुरुआत की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की ओपीडी भी अलग से शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कैंसर, स्ट्रॉक के मरीज, चल-फिर नहीं पाने वाले बुजुर्गों के लिए भी अलग से स्पोर्ट ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। अब यह ओपीडी मेडिसन ओपीडी में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर मंगलवार को हाेती है ओपीडी
सिविल अस्पताल में हर मंगलवार को कैंसर मरीजों की ओपीडी होती है। मंगलवार को भी एचपीवी डीएनए कैंसर सर्वाइकल की कई मरीजों की टेस्टिंग की गई। इसके अलावा कर्मचारियों को सेल्फ टेस्टिंग की किट भी प्रदान की गई है।


वर्जन
आज एनसीडी राज्य टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है। इसके तहत अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह काम 15 दिन में पूरा किया जाना है। इसके अलावा बुजुर्गों की अलग से ओपीडी भी शुरू की जाएगी।
डॉ. आकृति हुड्डा, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article