फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The basketball court and pavilion being built in the stadium are nearing completion.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेडियम में बनाया जा रहा बास्केटबॉल ग्राउंड व पवेलियन हो रहे तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The basketball court and pavilion being built in the stadium are nearing completion.
16jjrp07- झज्जर। मह​​र्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बनाया जा रहा बास्केटबॉल ग्राउंड। संवाद
झज्जर। शहर में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बास्केटबॉल ग्राउंड व पवेलियन तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में टेनिस ग्राउंड की मरम्मत व मुक्केबाजी नर्सरी में टाइल बिछाने का काम किया गया। पंचायती राज विभाग की तरफ से डी प्लान के तहत यह कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक बास्केट ग्राउंड को तैयार करने के लिए ग्राउंड में रोडी डालने का काम किया गया है। अभी ग्राउंड को पक्का करने व रिंग लगाने का काम किया जाना बाकी है। करीब सप्ताह भर में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 14.32 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में पवेलियन बनाने का काम किया जा रहा है। अभी पवेलियन बनाने के लिए दीवार को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। इसमें 11 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्केबाजी व टेनिस ग्राउंड की हुई मरम्मत
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में टेनिस ग्राउंड की मरम्मत करने का कार्य किया गया है। इसमें छह लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा मुक्केबाजी नर्सरी में टाइलें बिछाने का कार्य किया गया। इस कार्य को पूरा करने में 4.90 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।

वर्जन
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बास्केटबॉल ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। टेनिस ग्राउंड की मरम्मत व मुक्केबाजी नर्सरी में टाइलें बिछाई गई है। वहीं, नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में पवेलियन एंड बनाया जा रहा है। सभी कार्यों को पूरा करने में 36.22 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

भगत सिंह, जेई, पंचायती राज विभाग, झज्जर

वर्जन
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बास्केटबॉल ग्राउंड तैयार किया जा रहा है और टेनिस ग्राउंड की मरम्मत का कार्य हुआ है। वहीं, नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में पवेलियन बन रहा है। इन ग्राउंड व पवेलियन के तैयार होने से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर

16jjrp07- झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बनाया जा रहा बास्केटबॉल ग्राउंड। संवाद

16jjrp07- झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बनाया जा रहा बास्केटबॉल ग्राउंड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article