{"_id":"666a2f7154dd27cbc10d11d4","slug":"temperature-can-go-up-to-48-degrees-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111044-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 48 डिग्री तक जा सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 48 डिग्री तक जा सकता है तापमान
Thu, 13 Jun 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में कुछ स्थानों पर दिन का पारा 48.0 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 35.0 से ऊपर जाने की संभावना बन रही है। 15 जून को सक्रिय होने वाली मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ भी ज्यादा कमजोर पड़ गया है, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम ज्यादा बड़े बदलाव के आसार नहीं दिख रहें। इस दौरान तेज गति से हवाएं, अंधड़ के आसार जरूर है। अगले 3-4 दिनों के दौरान जिले में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति और भीषण गर्मी जारी रहेगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने यहां आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
उ
विज्ञापन
उ