फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teachers should teach at the children's level.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिक्षक बच्चों के स्तर पर आकर ही पढ़ाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers should teach at the children's level.
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। इसमें बहादुरगढ़ खंड में कुल पांच बैचों में 204 शिक्षक, मातनहेल में दो बैचों में 88 शिक्षक और साल्हावास में दो बैचों में 73 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण रिमेडियल टीचिंग, फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी और सेंसस असेसमेंट पर केंद्रित है। बहादुरगढ़ खंड का प्रशिक्षण उद्घाटन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह और जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल में किया।
विज्ञापन

राजबाला मलिक ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने शिक्षकों को आह्वान किया कि बच्चों के स्तर पर आकर ही उन्हें पढ़ाना चाहिए। सभी को बच्चों की नींव मजबूत करने पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातनहेल खंड के प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट ने किया जबकि सालहावास खंड में प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed