फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Teach self-defense techniques to women employees

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Sat, 20 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teach self-defense techniques to women employees
-फोटो 58 : महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस अधिकारी। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार शैक्षणिक संस्थानों और कंपनियों में जाकर विद्यार्थी और महिलाओं को अपराधों के प्रति सजग व जागरूक कर रही हैं। शुक्रवार को अभियान के तहत एमआइई क्षेत्र में महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। विशेष रूप से प्रशिक्षित मुख्य सिपाही टीना और उसकी टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी की महिला कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने और असामाजिक तत्वों का डटकर सामना करने के बारे में प्रशिक्षण दिया। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मोनिका ने महिला कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस की ओर से कामकाजी महिलाओं के लिए चलाई जा रही विशेष सुविधा ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और डायल 112 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed