फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tar smoke is polluting the environment, silence is responsible

Jhajjar-Bahadurgarh News: तारकोल का धुआं कर रहा वातावरण दूषित, जिम्मेदार मौन

Mon, 09 Oct 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 09 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tar smoke is polluting the environment, silence is responsible
झज्जर। बरसात के बाद शहर की टूटी सड़कों का दोबारा निर्माण किया जा रहा है। दिन और रात के समय ये कार्य चल रहा है। इसके चलते तारकोल की सड़क बनाने के लिए उठने वाला धुआं वातावरण को दूषित कर रहा है। हालांकि रविवार को प्रदूषण का स्तर गिरकर 132 पहुंचने से कुछ राहत मिली है, लेकिन जिस तरह खुद सरकारी महकमे ही एनजीटी के नियमों को लेकर बेपरवाह बने हैं उसे प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने की पूरी संभावना है। हैरानी की बात है कि इसकी रोकथाम करने के जिम्मेदार ही मौन है।
विज्ञापन

खुद जिला प्रशासन वातावरण प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रेप के नियम लागू कराने की बात कर रहा है, लेकिन सरकारी विभाग खुद इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन दिनों लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में टूटी सड़कों का निर्माण का काम किया जा रहा है। अधिकतर जगह तारकोल की सड़कों का निर्माण हो रहा है। मिक्सर बनाने के लिए पहले गाड़ी में इसे तैयार किया जा रहा है, जिससे काफी धुआं वातावरण में मिक्स हो रहा है। यह काम अल सुबह या फिर देर रात को किया जा रहा है। रविवार दोपहर तीन बजे जिले का एक्यूआई 133 रहा। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जा गया है। यही नहीं आने वाले दिनों में एक्यूआई और बढ़ने की आशंका है। आने वाले दो से तीन में एक्यूआई 156 तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दिन और रात का तापमान बढ़ा
पिछले दो दिन से दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया था। रविवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बामडोला व शोजीपुरा में जली बाजरे की पुलिया
उपमंडल बादली के गांव बामडोला व शोजीपुरा की सीमा में एक किसान के खेत में एकत्रित हुई बाजरे की पुलिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उसे सेटेलाइट ने पकड़ लिया। सेटेलाइट ने उसे पराली अवशेष बताया जबकि अधिकारी जब मौके पर गए तो वहां पर बाजरे की पुलिया में अज्ञात कारणों के चलते आग लगी मिली। अधिकारियों ने किसान से बात की तो किसान ने बताया कि वह इस मामले में अज्ञात द्वारा आग लगाने के मामले में कानूनी कार्रवाई करेगा। वहीं बहादुरगढ़ के एक गांव में भी सेटेलाइट ने पराली जलने का मामला पकड़ा है।

वर्जन
पराली जलने के दो मामले सामने आए थे, जिसकी जांच की गई तो एक गांव में किसान के बाजरे की पुलियों में आग लगी मिली जबकि बहादुरगढ़ के एक गांव में पराली जलने का मामला सामने आया है। विभाग जांच कर कार्रवाई कर रहा है।

मनीष सुहाग, तकनीकी सहायक, कृषि विभाग, झज्जर

वर्जन
पछुआ वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस के चलते दिन व रात गर्म हो रही है। जैसे ही यह आगे बढ़ जाएगा तो तापमान कम हो जाएगा। आज कई जगहों पर बादलवाही देखने को मिली है। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में दिन और रात का तापमान कम हो जाएगा। उसके बाद 15 व 16 को वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस फिर आने से तापमान बढ़ेगा और बरसात होगी। उसके बाद इसके आगे बढ़ने पर तापमान कम होता जाएगा।
डॉ. चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed