फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   talk to cm for workers pain

प्रभारी बोले, सीएम तक पहुंचाएंगे दर्द

Tue, 24 Nov 2015 01:54 AM IST
झज्जर ब्यूरो
झज्जर ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं का दर्द हालांकि यही था कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही, इसके बावजूद वरिष्ठ नेता उनको नसीहत देते दिखे।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला इस सबके बीच बोले कि कार्यकर्ता पिछली सरकारों से अपने एक साल के काम की तुलना करते हुए इसे जनता के बीच रखें।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मरहम लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सीएम व पीएम तक पहुंचाएंगे। करीब दो घंटे तक चली बैठक के एजेंडे में भाषणबाजी शामिल नहीं था, पर वरिष्ठ नेता बोलने को उठे तो आधे घंटे से पहले नहीं बैठे।

 बैठक के बाद बाहर आए नेता व कार्यकर्ता, जिनको बैठक से बड़ी उम्मीद थी, निराश दिखे। कहते रहे कि हमें बेवकूफ बनाया गया है, लेकिन भाजपा निगरानी कमेटी के चेयरमैन अनूप छिल्लर और बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक के बीच हुई तनातनी से कुछ संतुष्ट भी दिखे।
विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने पंचायत भवन में हुई बैठक में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत होते हैं और उनकी राय का पार्टी में पूरा सम्मान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वर्करों से सरकार के एक साल के काम की फीड बैक ली। उन्होंने कहा कि वर्करों की फीडबैक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के अलावा केंद्र के संगठन नेताओं तक पहुंचेगी।

उसी फीडबैक के आधार पर भविष्य में काम किया जाएगा। जो कमियां वर्कर सामने लाए हैं उन पर काम करके उन्हें दूर किया जाएगा।


इससे पूर्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पिछले एक साल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जिस तेजी व ईमानदारी से सरकार ने काम किया है उस काम को जनता तक पहुंचाना है।

उन्होंने वर्करों से आह्वान किया कि वे भाजपा व पिछली सरकारों द्वारा किए गए कामों के तुलनात्मक आंकड़े आम जनता तक पहुंचाएं।

प्रदेश की चौपाल से आम चौक तक भाजपा के कार्यकर्ता सरकार के कामों की जानकारी देने का काम करें। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने यहां आए सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।


 संगठन के प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ठ, रोहतक  से विधायक मनीष ग्रोवर, बहादुरगढ से विधायक नरेश कौशिक, पार्टी के  जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed