{"_id":"dcc64286bf17573bbc95fe26710a184f","slug":"take-admission-till-8th-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली लिस्ट जारी, 8 तक कराएं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली लिस्ट जारी, 8 तक कराएं दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 07 Jul 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
दुजाना व दूबलधन कॉलेज में सोमवार को मेरिट के आधार पर पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई। ऑनलाइन फार्म व प्रॉस्पेक्टस के आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने के बाद सोमवार को कॉलेज में आने वाला हर विद्यार्थी लिस्ट में अपना नाम ढूंढता नजर आया।
विज्ञापन
कुछ छात्रों के अभिभावक खुद ही अपने बच्चों के साथ आए तथा लिस्ट में नाम न होने पर कॉलेज स्टाफ से जानकारी लेते नजर आए।
कॉलेज के एडमिशन नोडल आफिसर डॉ. रामरति कटारिया ने बताया कि सोमवार को जारी हुई लिस्ट में चयन होने वाले सभी छात्र अपनी कॉलेज फीस 6 जूलाई से 8 जूलाई तक कॉलेज फीस काउंटर पर कालेज टाईम में जमा करवा दे।
विज्ञापन
कॉलेज में आर्ट की कुल सीटें 240 हैं और 135 छात्र-छात्राओं ने आवेदक भरे थे, जिनमें आज सोमवार को लिस्ट में 102 छात्र-छात्राओं को नाम लिस्ट में चस्पा दिया गया है।
बीकॉम प्रथम में कॉलेज में 60 सीटें हैं, जिनमें लिस्ट में 11 विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में आया है। वहीं कॉलेज में कई साल बाद कॉलेज में नॉन मेडिकल की 20 सीटें आई हैं, जिनमें लिस्ट मेें 15 छात्र-छात्राओं का नाम आया है।
कॉलेज में दूसरी कट ऑफ लिस्ट 9 और तीसरी 13 जुलाई को होगी जारी। वहीं, दूबलधन कॉलेज में भी मेरिट के आधार पर कट ऑफ लिस्ट जारी की गई।
दूबलधन कॉलेज के एडमिशन नोडल आफिसर रेखा मलोहत्रा ने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम की 240 सीटें और 119 छात्र-छात्राओं ने ऑन लाईन आवेदक भरे थे।
लिस्ट में 100 छात्र-छात्राओं का नाम जारी हो गया है। कॉलेज में सोमवार को जारी की गई कट ऑफ लिस्ट इस प्रकार से है।
बीए प्रथम
जरनल अधिकतम 90 प्रतिशत न्यूनतम 44 प्रतिशत
एससी अधिकतम 72 प्रतिशत न्यूनतम 48 प्रतिशत
बीसी ए अधिकतम 88 प्रतिशत न्यूनतम 44 प्रतिशत
बीसी बी अधिकतम 73 प्रतिशत न्यूनतम 70 प्रतिशत
एस बी सी अधिकतम 82 प्रतिशत न्यूनतम 53 प्रतिशत
बी कॉम प्रथम
जरनल अधिकतम 74 प्रतिशत न्यूनतम 52 प्रतिशत
बीसी बी अधिकतम 68.6 प्रतिशत न्यूनतम 65.2 प्रतिशत
बीसी ए अधिकतम 59 प्रतिशत न्यूनतम 59.8 प्रतिशत
ऐस सी अधिकतम 68.6 प्रतिशत न्यूनतम 50.6 प्रतिशत
बी एस सी प्रथम नॉन मेडिकल
जरनल अधिकतम 66 प्रतिशत न्यूनतम 59 प्रतिशत
एससी अधिकतम 76 प्रतिशत न्यूनतम 63 प्रतिशत
बीसी बी अधिकतम 79 प्रतिशत न्यूनतम 76 प्रतिशत
बीसी ए अधिकतम 87 प्रतिशत न्यूनतम 80 प्रतिशत
एसबी सी अधिकतम 83 प्रतिशत न्यूनतम