{"_id":"60f1ef2d8ebc3e50aa685cab","slug":"supply-of-contaminated-water-in-maman-vihar-people-upset-bahadurgarh-news-rtk6180185164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामन विहार में हो रही दूषित पानी की सप्लाई, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामन विहार में हो रही दूषित पानी की सप्लाई, लोग परेशान
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की कॉलोनी मामन विहार में पीने के लिए दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों ने पानी पीने से बीमारियां फैलने का अंदेशा जताया है। लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलकर शुद्ध जल की आपूर्ति कराने की मांग की है। कार्यकारी अभियंता ने समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
मामन विहार निवासियों में सचिन मुदगिल, शिवनारायण वत्स, अजीत सांगवान, संजय, सुरेश, मुकेश, बिंदू, माया, सुमित्रा व ज्योति ने बताया कि गली नंबर-9 व उसके आसपास के क्षेत्र में 6 माह से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। सीवर लाइन बाधित रहने के कारण गंदा पानी ओवर फ्लो होकर गलियों, सड़कों व आसपास के खाली जगहों में भर रहा है। सीवरेज का पानी पेयजल के साथ मिक्स होकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। पानी को दूसरे काम के लिए भी इस्तेमाल नहीं कर पाते। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार लिखित शिकायत कर चुके हैं, मगर उसके बाद भी कोई हल नहीं किया जा रहा। कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि गंदे पानी से पीलिया रोग व अन्य जलजनित बीमारियां होने अंदेशा रहता है।
सीएमओ और पीएमओ तक किया ट्वीट
मामन विहार निवासी सचिन मुद्गिल ने कहा कि वह 6 माह से बहादुरगढ़ के एसडीएम, राज्य के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज, सीएमओ व पीएमओ को भी ट्वीट कर अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनके ट्वीट करने के बाद भी अब तक अधिकारी इन समस्याओं के हल को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे।