फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Supply of CNG through pipeline started at CNG pumps in Bahadurgarh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में सीएनजी पंपों पर पाइप लाइन से सप्लाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Supply of CNG through pipeline started at CNG pumps in Bahadurgarh
-फोटो 61 : बहादुरगढ़ में पंपों पर सीएनजी सप्लाई चालू होने के बाद लगी वाहनों की लाइन। संवाद
बहादुरगढ़। पिछले 16 दिन बहादुरगढ़ के सीएनजी पंपों पर बंद सप्लाई मंगलवार से चालू हो गई है। इससे सीएनजी वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत में गेल इंडिया कंपनी की सीएनजी पाइप लाइन फट गई थी। इससे बहादुरगढ़ और झज्जर के सीएनजी पंपों पर सप्लाई बंद हो गई थी।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को अपने वाहन में सीएनजी डलवाने के लिए दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब सप्लाई चालू हुई है तो उनको राहत मिली है। सीएनजी सप्लाई चालू होने के बाद शहर के पंपों पर दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रही। बहादुरगढ़ में सीएनजी के 18 पंप है। इनसे प्रतिदिन एक लाख किलोग्राम सीएनजी की बिक्री होती है।
विज्ञापन

वाहन चालक मुकेश कुमार, मनोज रोहिल्ला, विकास शर्मा ने कहा कि बहादुरगढ़ में सीएनजी भले ही महंगी है, लेकिन समय की काफी बचत होती है। यदि किसी को बहादुरगढ़ से रोहतक या झज्जर की तरफ जाना होता तो उन्हें पहले दिल्ली के बॉर्डर पर वाहन में गैस डलवाने के लिए जाना पड़ रहा था, इससे अब छुटकारा मिलेगा और समय की बचत होगी। वहां गैस डलवाने जाने के लिए एक से डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा था। एक अनुमान के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में 40 हजार से अधिक सीएनजी युक्त वाहन हैं और 18 स्टेशन हैं। इनसे रोजाना 20 हजार से अधिक वाहन सीएनजी भरवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सीएनजी पाइप लाइन ठीक हो गई है। सभी पंपों पर सप्लाई चालू हो गई है। अब वाहन चालकों को सीएनजी लेने के लिए दिल्ली का रुख नहीं करना पड़ेगा।
-अभिषेक, इंचार्ज, हरियाणा सिटी गैस, बहादुरगढ़।
---

-फोटो 61 : बहादुरगढ़ में पंपों पर सीएनजी सप्लाई चालू होने के बाद लगी वाहनों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed