{"_id":"5d66dc8c8ebc3e0157420636","slug":"sumit-nagal-us-open-jhjhar-news-rtk5145368135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित के पिता बोले: फेडरर से मैच ने दिखाई भविष्य की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित के पिता बोले: फेडरर से मैच ने दिखाई भविष्य की राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जैतपुर गांव निवासी सुमित नागल मंगलवार को दिग्गज रोजर फेडरर के साथ यूएस ओपन में भले ही मैच हार गए हों, लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीता है। सुमित के पिता सुरेश का कहना है कि फेडरर के साथ हुए मैच ने उसे भविष्य की राह दिखा दी है। अब आगे का सफर तय करना उसके लिए मुश्किल नहीं है। सुरेश का कहना है कि खेल के बाद खुद फेडरर ने सुमित के खेल की प्रशंसा की। सुमित के अनुसार फेडरर ने उनसे कहा कि उसके लिये यह मुश्किल सेट था। उसने बहुत अच्छा खेल दिखाया। एकबारगी उन्हें लगा कि वह नागल नहीं बल्कि नडाल के खिलाफ खेल रहे हैं। सुरेश ने कहा कि सुमित सितंबर में घर आएगा, उसके बाद आगे की तैयारी शुरू करेगा।
तीन लोग ही कर पाए हैं ये करिश्मा
सुमित नागल ने जज्बा और जुझारूपन दिखाकर ग्रैंडस्लैम में अपने पदार्पण की स्वप्निल शुरुआत करते हुए दिग्गज रोजर फेडरर से पहला सेट जीता, लेकिन आखिर में उन्हें यूएस ओपन के पहले दौर के इस मैच में हारकर बाहर होना पड़ा। नागल पिछले 20 वर्षों में ग्रैंडस्लैम के पुरुष एकल मुख्य ड्रॉ में एक सेट जीतने वाले केवल चौथे भारतीय हैं। इसकी विशेषता यह रही कि यह सेट उन्होंने फेडरर के खिलाफ जीता, जिनके नाम पर 20 ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज हैं। पिछले दो दशक में नागल से पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में केवल सोमदेव देवबर्मन, युकी भांबरी और साकेत मयनेनी ही एक सेट जीतने में कामयाब रहे थे।े