फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Subedar's son Kunal Malhan became a lieutenant in the army

सूबेदार के बेटे कुणाल मल्हान बने सेना में लेफ्टिनेंट.

Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Subedar's son Kunal Malhan became a lieutenant in the army
झज्जर। सूबेदार के बेटे ने लेफ्टिनेंट पर नियुक्ति प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुबाना गांव निवासी कुणाल उर्फ अभिषेक मल्हान को सेना में जाने की प्रेरणा परिवार से ही मिली है।
विज्ञापन

जिले के गांव सुबाना निवासी कुणाल पुत्र वेदपाल मल्हान ने सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गत दिवस प्रशिक्षण के उपरांत ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में कुणाल ने देश सेवा का संकल्प लिया। पिता सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। वे गुजरात के भुज में तैनात हैं। कुणाल ने प्राइमरी शिक्षा गांव में ग्रहण की और बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2018 वह सेना में भर्ती हुआ। ऑफिसर ट्रेनिंग देहरादून अकादमी गया। देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान कुणाल ने देश सेवा का संकल्प लिया। कुणाल को 8 जून को लेफ्टिनेंट के पद नियुक्ति मिली है। कुणाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता सुनील, पिता व सेवानिवृत्त कैप्टन दादा बलजीत सिंह को दिया। आउट परेड में माता-पिता सहित दादा बलजीत सिंह, सहित अन्य परिवार के सदस्य मौजूद थे। कुणाल ने आईएमए में 7 वीं रैंक और 15आर्म्ड में पहली रैंक हासिल की। कुणाल की उपलब्धि से पैतृक गांव सुबाना में भी लोगों ने खुशी जताई है। चाचा जय किशन व चाची शशि ने बताया कि कुणाल बचपन से ही मेधावी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed