फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students won medals in inter university wrestling competition

अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते पदक

Sat, 12 Mar 2022 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Students won medals in inter university wrestling competition
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनीष व बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र हितेश ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तरफ से खेलते हुए अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 7 से 10 मार्च तक हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी द्वारा किया गया। इसमें देशभर से विभिन्न विश्वविद्यालयों के पहलवानों ने भाग लिया। दोनों के पदक जीतने के साथ ही उनका खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन हो गया। मनीष ने ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता और मात्र एक अंक से स्वर्ण पदक से दूर रह गए। इसके अलावा हितेश ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में भाग लिया और सेमी फाइनल में बराबर अंक रहने पर तृतीय स्थान से संतुष्ट होना पड़ा। महाविद्यालय में पहुंचने पर मनीष और हितेश का स्वागत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तराना नेगी ने दोनों छात्रों के साथ-साथ महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के इंचार्ज डॉ. अमित छिकारा को भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर दलबीर सिंह, डॉ. राजीव दहिया, डॉ. विकास शौकीन, डॉ. मनोज कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed