फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Students were made aware about not using mobile phones.

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को मोबाइल के प्रयोग नहीं करने बारे किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about not using mobile phones.
साल्हावास। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मोबाइल फोन विद्यार्थियों की पहुंच से दूर रखना, पोक्सो एक्ट के बारे में तथा बाल विवाह रोकथाम की जानकारियां दी गई। शिविर में बताया गया कि विद्यार्थियों को मोबाइल की पहुंच से दूर रखना है, क्योंकि मोबाइल विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचता है। पोक्सो एक्ट क्या है, इसकी आवश्यकता क्यों महसूस हुई, इस एक्ट में समय समय पर होने वाले संशोधन, सुरक्षित स्पर्श एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में बताया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश पाल सिंह ने कहा कि स्कूल में हम किसी भी विधार्थी को मोबाइल पर स्कूल पाठ्यक्रम नहीं भेजते हैं। आगे भी इस विषय पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। लीगल लिट्रैसी इंचार्ज अलका ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुहिम सराहनीय है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला समन्वयक मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed