फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   STUDENTS given message against corruption through slogans

छात्राओं ने स्लोगनों के जरिये दिया भ्रष्टाचार का विरोध करने का संदेश

Fri, 10 Dec 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
STUDENTS given message against corruption through slogans
बहादुरगढ़। वैश्य बीएड कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं ने लोगों को बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ स्लोगन और पोस्टर बनाकर जागरूक किया। इसके साथ विभिन्न स्कूलों में इंटर्नशिप कर रही छात्राओं ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करते हुए बताया कि भ्रष्टाचार एक दीमक की तरह है। जो हमारे समाज, हमारी अर्थव्यवस्था और कुल मिलाकर पूरे देश को खोखला कर रहा है। यह समाज और देश के विकास में बड़ी बाधा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं इसके उन्मूलन के लिए कारगर उपायों के प्रति जनता में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाते हैं। इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस की थीम आपका अधिकार, आपकी भूमिका भ्रष्टाचार को न कहें है। जो सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक के रूप में भ्रष्टाचार पर केंद्रित है। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को न्याय के लिए जुटाना और सशक्त बनाना प्रमुख है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय की भावी अध्यापिकाएं स्कूल के बच्चों में ऐसे संस्कार विकसित कर रही हैं जिससे एक भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस कार्यक्रम का आयोजन दयानंद सदन, वाईआरसी और एनएसएस द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed