फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Student missing from Jhajjar 50 days ago found dead; uncle killed him and buried his body in Rohtak

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर से 50 दिन पूर्व लापता छात्र की हत्या, मामा ने कत्ल कर रोहतक में दबाया था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Student missing from Jhajjar 50 days ago found dead; uncle killed him and buried his body in Rohtak
17jjrp10- सिलानी गांव में घर के बाहर बैठे ग्रामीण। स्रोत-वीडियो - फोटो : shrinagar news
झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज से 50 दिन पूर्व लापता बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सिलानी निवासी यशु (19) की रिश्ते के मामा ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव रोहतक के आईएमटी क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी बिगोवा, चरखी दादरी व हाल रोहतक निवासी शिक्षक इंद्रसेन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सोमवार की देर शाम शव निकला गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, यहां से उसका सात दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन

झज्जर सीआईए के जांच अधिकारी संयम ने बताया कि सिलानी गांव की बबीता ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनका छोटा बेटा यशु 29 दिसंबर 2025 की सुबह नौ बजे राजकीय नेहरू कॉलेज पेपर देने के लिए निकला था। सुबह करीब 10:45 बजे उसने फोन कर बताया कि वह एनसीसी क्लास लेने जाएगा और तीन-चार बजे तक घर आएगा।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे परिवार ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। परिवार को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद की गोलियां देकर बनाया बंधक, फिर नाड़े से घोटा गला

सीआईए के उप निरीक्षक व जांच अधिकारी संयम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यशु के नंबर से परिजनों को कोई मैसेज भेज रहा है। लोकेशन ट्रेस की गई तो इंद्रसेन पकड़ में आया। इंद्रसेन से पूछताछ की गई तो उसने कत्ल की बात कबूल ली। इंद्रसेन ने बताया, कि वह बहाने से यशु को अपने साथ ले गया था। फिर उसे नींद की गोलियां दीं और बिगोवा के अपने निजी स्कूल के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद पांच जनवरी को पायजामे के नाड़े से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात किसी को पता न चले इसलिए आईएमटी रोहतक के सुनसान इलाके में पांच फीट का गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाला
सोमवार की देर शाम शाम पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला। फिर आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से पुलिस को पूछताछ के लिए सात दिन का रिमांड मिला है।
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं, बार-बार बयान बदल रहा आरोपी
पूछताछ में अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंद्रसेन बार-बार बयान बदल रहा है। आरोपी कभी कर्ज के चलते रंगदारी मांगने के लिए हत्या की बात कह रहा है लेकिन उसने परिजनों से कोई रंगदारी नहीं मांगी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा भी हो सकता है।

वर्जन-
सिलानी निवासी यशु की हत्या के मामले में आरोपी इंद्रसेन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। शरीर डी-कंपोज हो चुका है। बुधवार को शव का बोर्ड या एक्सपर्ट की राय के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन का रिमांड लिया गया है।
- संयम, जांच अधिकारी, सीआईए, झज्जर

17jjrp10- सिलानी गांव में घर के बाहर बैठे ग्रामीण। स्रोत-वीडियो

17jjrp10- सिलानी गांव में घर के बाहर बैठे ग्रामीण। स्रोत-वीडियो- फोटो : shrinagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed