फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   student drown

नहर में डूबने से छात्र की मौत

Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

खेड़ी जट्ट स्थित नहर में नहाने गए केंद्रीय विद्यालय के 10 छात्रों में से एक छात्र की डूबने के कारण मौत हो गई, जबकि दो छात्रों को उनके साथियों ने डूबने से बचा लिया।

विज्ञापन


मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक छात्र के परिजन नहीं पहुंचे थे। डूबने वाला छात्र दिल्ली का रहने वाला था।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले जितेंद्र, भारत, करण, जितेंद्र मीणा, धनंजय सहित 10 छात्र बुधवार को स्कूल से नहाने के लिए खेड़ी जट्ट नहर पर चले गए। छात्रों में से पांच को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जितेंद्र, भारत और करण शामिल थे। ये सभी नहर के घाट की सीढ़ियों में बैठकर नहा रहे थे और बाकी पुल की दूसरी और नहा रहे थे। छात्रों ने बताया कि नहाते-नहाते अचानक करण नहर के बीच में चला गया।

नहर के बीच में जाते ही वह डूबने लगा। इस पर भारत और जितेंद्र ने अपने अन्य साथियों को आवाज दी, मगर वे नहाने में मशगूल थे और उन्हें आवाज नहीं सुनी। वहीं करण पानी के बहाव के साथ दूर जाता जा रहा था।

करण को डूबता देख जितेंद्र व भारत भी नहर में कूद गए। मगर तैरना नहीं आने के कारण वे दोनों भी डूबने लगे। इसी दौरान उनके साथियों को इस बारे में पता चला तो वे दौड़ कर वहां पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया। छात्रों ने जितेंद्र और भारत को तो बचा लिया, मगर करण को नहीं बचा पाए।

छात्रों ने घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करण को नहर से बाहर निकलवाया। जब तक करण की मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई।

ज्ञात रहे कि नहर में नहाने गए सभी बच्चे अन्य प्रदेशों से संबंध रखते हैं, मगर वर्तमान में सभी दिल्ली में रहते हैं। करण के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

करण को बचाने के लिए नहर में कूदे जितेंद्र ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता, मगर वह करण को डूबता देख नहर में कूदे बगैर नहीं रह सका। मगर नहर में कूदने के बाद उसे अहसास हुआ कि करण को बचाना तो दूर वह खुद ही डूब जाएगा।

उसने बताया कि अगर बाकी साथी नहर में कूदकर उन्हें नहीं निकालते तो करण के साथ वे भी डूब जाते। वहीं भारत भी इस सदमे से काफी आहत था

खेड़ी जट्ट नहर में नहाने पर पुलिस ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। कारण यह है कि नहर गहरी और इससे पहले भी यहां कई लोगों की डूबने के कारण मौत हो चुकी है। लोगों को सावधान करने के लिए पुलिस ने नहर पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया हुआ है, जिस पर साफ लिखा है कि नहर में नहाना प्रतिबंधित है। यह बोर्ड वहां से कुछ ही दूरी पर लगा है, जहां पर करण की डूबने से मौत हुई है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनाें को सूचित कर दिया है। आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा। -चंद्रवीर, प्रभारी थाना झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed