फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   student death in jharli village

थर्मल प्लांट के तालाब में डूबने से 12 साल के छात्र की मौत

Tue, 05 Jan 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
student death in jharli village
शव को लेकर जाते परिजन। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। झाड़ली गांव में स्थित एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के पानी के तालाब में डूबने से 12 वर्ष के छात्र के मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोरिया गांव निवासी सतीश कुमार का पुत्र बॉबी अपने अन्य दो साथियों के साथ साइकिल पर खेलते हुए थर्मल प्लांट के पास जा पहुंचे। गोरिया गांव की तरफ से टूटी हुई दीवार के अंदर से व तालाब तक पहुंच गए। खेलते खेलते बॉबी तालाब में जा गिरा और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चों ने परिजनों को बताया लेकिन उस समय तक बॉबी की मौत हो चुकी थी। बॉबी के पिता सतीश कुमार ने बताया कि उसका इकलौता बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता था। पिता ने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर टूटी हुई दीवार के पास कोई सुरक्षा कर्मी होता तो हादसा टल सकता था।
विज्ञापन

बच्चे के शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
- सुरेश कुमार, एसएचओ, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed