फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strong winds at night brought relief from the heat, power was cut for four hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: रात को तेज हवाएं चलने से मिली गर्मी से राहत, चार घंटे गुल रही बिजली

Fri, 07 Jun 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Strong winds at night brought relief from the heat, power was cut for four hours
झज्जर। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार रात को अचानक मौसम परिवर्तन हुआ और रात भर तेज हवाएं चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के अधिकांश हिस्से में तेज हवाओं के चलते निगम की तरफ से बिजली सप्लाई काट दी गई। बिजली सप्लाई रात लगभग साढे़ 12 बजे सुचारु हो सकी। गर्मी के चलते लोग छतों पर चढ़ आए और चल रही ठंडी हवाओं के बीच राहत मिली।
विज्ञापन

वीरवार को भी पूरा दिन हवाएं चलती रही। आसपास के जिलों में बरसात के बाद मौसम में परिवर्तन आया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 42.9 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में साफ तौर पर बदलाव देखने को मिल रहा है। वीरवार को हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के समय मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है, परन्तु शाम होते होते एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि, पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है। ताजा गर्ज चमक के बादलों का वहां निर्माण हों रहा है। पहले राजस्थान, पंजाब और उसके बाद हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी ,उत्तरी व केंद्रीय हिस्सों में रात्रि के समय फिर से तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी पश्चिमी जिलों पर ऑरेंज और दक्षिणी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दो तीन दिनों तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में इसी प्रकार की प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके बाद फिर से इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी एक बार फिर से कुछ तेवर दिखाने लगेगी। प्री मानसून गतिविधियों ने इलाके से एक बार फिर से भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं पर थोड़ी लगाम जरूर लगाई हैं। साथ ही साथ हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में तापमान की बढ़ोतरी पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed