फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strict action against overloaded vehicles; 68 vehicles fined in 6 days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, 6 दिन में 68 वाहनों के हुए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Strict action against overloaded vehicles; 68 vehicles fined in 6 days.
06jjrp11- बादली रोड पर सरकारी पार्किंग में पकडे़ गए ओवरलोड वाहन। संवाद - फोटो : credit
झज्जर। तूड़ी से ओवरलोड वाहनों के आरटीए की तरफ से लगातार चालान किए जा रहे हैं। पिछले 6 दिन में ही ओवरलोड 68 वाहनों के चालान किए गए जिसमें 32 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। इन पर 6 दिन में 28.57 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

अब भी कई ओवरलोड वाहन सरकारी पार्किंग में खड़े किए गए हैं। इस मामले में मंगलवार को ओवरलोड वाहनों के मालिक एसडीएम कम आरटीए और उपायुक्त से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

टिटौली निवासी अशोक, महम निवासी जगवीर, जसवंत, तोशाम निवासी सुरेंद्र, महम निवासी बसंत, वीरेंद्र, कुलदीप ने बताया कि वह हिसार, जींद के अलावा आसपास जिलों व पंजाब से तूड़ी लेकर फरीदाबाद, गुरुग्राम की गोशालाओं व अन्य स्थानों पर लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में आसपास के जिलों से तूड़ी लेकर फरीदाबाद व गुरुग्राम जा रहे थे लेकिन झज्जर में उनके चालान कर दिए गए। किसी का 41 हजार तो किसी का 51 हजार का चालान किया गया है। एक वाहन का 81 हजार रुपये का चालान किया गया है। यह चालान शनिवार को हुए थे।
उन्होंने कहा कि वह दो दिन से ब्याज पर पैसे लेकर चालान भरने को तैयार हैं लेकिन चालान नहीं भरे जा रहे। प्रशासन चाहता है कि वह अपने वाहनों को खाली करके ले जाए। यदि वह इसे नहीं बेचेंगे तो उनका परिवार कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में ओवरलोड वाहन लेकर नहीं आएंगे।
इसके बावजूद भी उनके वाहन नहीं छोड़े जा रहे। इससे उनको आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने सभी वाहन चालान भरकर छोड़ने की मांग की।

दिसंबर में 259 वाहनों के किए चालान
आरटीए की तरफ से दिसंबर माह में कुल 259 वाहनों के चालान किए गए। इसमें 223 ओवरलोड वाहनों के चालान हैं और एक करोड़ 31 लाख 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें 48 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल हैं। इन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार जनवरी में अब तक 68 वाहनों के चालान किए गए। इसमें ओवरलोड वाहनों पर 19 लाख 57 हजार और ओवरलोड 32 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 9 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।

ओवरलोड ट्रक के नीचे दबने से हुई थी 5 लोगों की मौत
23 दिसंबर की रात को झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे 352 गुरुग्राम ओवरब्रिज के पास तूड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक साथ से गुजर रही ऑल्टो कार के ऊपर पलट गया था। हादसे में सुरहा निवासी घनश्याम किशोरे, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी जनार्दन वर्मा, संभल निवासी अखिलेश, जयबीर और पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद से ही प्रशासन हरकत में आया और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई शुरू की।


वर्जन
ओवरलोड वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। क्षमता से अधिक सामान रखकर वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। दिसंबर व जनवरी माह में काफी संख्या में ओवरलोड वाहनों को पकड़कर चालान किया गया है। वाहन चालकों को समझाया भी जा रहा है कि वह ऐसा नहीं करें।
राजेश मलिक, सहायक जिला परिवहन अधिकारी।

06jjrp11- बादली रोड पर सरकारी पार्किंग में पकडे़ गए ओवरलोड वाहन। संवाद

06jjrp11- बादली रोड पर सरकारी पार्किंग में पकडे़ गए ओवरलोड वाहन। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article