फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Stop stealing cash and jewelery from the house, beri news, jhajjar news

बंद मकान से नकदी और जेवरात चोरी

Thu, 22 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 22 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stop stealing cash and jewelery from the house, beri news, jhajjar news
thief
बेरी। दुजाना चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव धौड़ में चोरों ने बंद मकान मेें नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मकान मालिक जब वीरवार को मकान में पहुंचा तो चोरी होने का पता चला। मकान ने चोरी होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर दुजाना चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव धौड़ निवासी अनिल 18 दिसंबर को मकान के बाहर वाले गेट पर ताला लगाया था। वीरवार को जब घर पहुंचा तो बाहर गेट पर ताला तो लगा हुआ था पर अंदर कमरे में समान बिखरा हुआ था और कमरे में रखे बक्से से 2500 रुपये के सिक्के और दो चांदी की चेन, 1 तागड़ी, 1 घड़ी, 1 मांथा का टीका, 1 हथफूल व पानी की मोटर चुरा ले गए। पीड़ित मकान मालिक अनिल का कहना है कि 18 दिसंबर को अपनी बहन के घर गया हुआ था और बाहर गेट पर ताला लगा कर गया था और उसके पश्चात चोर दीवार कूदकर मकान में घुस गए और कमरे में बक्से में रखी नकदी व चांदी के आभूषण ले गए।
विज्ञापन


गांव धौड़ में बंद मकान में चोरी होने की सूचना मिली थी और मौके का मुआयना किया गया है और जांच की जा रही है जो भी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी। - विक्रम, एएसआई दुजाना चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed